राजलदेसर में खेत से 3 किलो अफीम जब्त:पुलिस-एएनटीएफ ने प्रशिक्षित डॉग की मदद से की कार्रवाई, दो युवक गिरफ्तार

राजलदेसर में खेत से 3 किलो अफीम जब्त:पुलिस-एएनटीएफ ने प्रशिक्षित डॉग की मदद से की कार्रवाई, दो युवक गिरफ्तार

राजलदेसर पुलिस और हनुमानगढ़ की एएनटीएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर एक खेत से 3 किलो 270 ग्राम अफीम बरामद की। इस कार्रवाई में एक प्रशिक्षित डॉग की अहम भूमिका रही। पुलिस ने मौके से दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है। राजलदेसर थानाधिकारी सुरेंद्र बारूपाल ने बताया कि एएनटीएफ हनुमानगढ़ को सूचना मिली थी कि राजलदेसर में एक व्यक्ति नशे का कारोबार करता है और उसने अफीम खेत में छिपा रखी है। सूचना की पुष्टि होने के बाद एएनटीएफ टीम राजलदेसर पहुंची। संयुक्त टीम ने एक प्रशिक्षित डॉग को साथ लेकर राजलदेसर की रोही स्थित प्रदीप के खेत में दबिश दी। खेत में मौजूद प्रदीप और राजू पुलिस को देखकर चौंक गए। डॉग की मदद से टीम ने मिट्टी में दबाई गई 3 किलो 270 ग्राम अफीम बरामद कर ली। पुलिस ने राजलदेसर निवासी प्रदीप जाट (23) और राजू जाट (33) को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की बाजार कीमत करीब 16 लाख रुपए आंकी जा रही है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि प्रदीप ने यह मादक पदार्थ ‘शिव’ नामक व्यक्ति से खरीदा था। पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश कर रही है। मामले की आगे की जांच रतनगढ़ थाना के एसआई गिरधारीलाल को सौंपी गई है। वे दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेंगे और उनसे गहनता से पूछताछ की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *