औरंगाबाद में 2 सड़क हादसों में 3 हुए घायल:ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 2 की हालत नाजुक; हायर सेंटर किया रेफर

औरंगाबाद में 2 सड़क हादसों में 3 हुए घायल:ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 2 की हालत नाजुक; हायर सेंटर किया रेफर

औरंगाबाद में दो अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे हुए हैं। जिसमें 3 युवक घायल हुए हैं। 2 की स्थिति गंभीर है, उन्हें सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। तीसरे का इलाज सदर अस्पताल में ही चल रहा है। पहली घटना कुटुंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत संत जोसेफ पब्लिक स्कूल के पास सोनबरसा दधपा रोड में घटी, जहां कुटुंबा थाना क्षेत्र के दधपा गांव निवासी शगुनदेव चंद्रवंशी का बेटा नीतेश कुमार और रिसीयप थाना क्षेत्र के दुधार गांव निवासी कामता माली का बेटा सनोज मालाकार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन के अनुसार, सनोज अपने बहनोई के घर दधपा में रह रहा था और दोनों मंगलवार की देर शाम बाइक से अंबा बाजार गए थे। रात में वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने पहले कुटुंबा रेफरल अस्पताल पहुंचाया था स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को कुटुंबा रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने भी उनकी स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन दोनों को इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर ले गए।
दो बाइक की हुई टक्कर दूसरी घटना अंबा थाना क्षेत्र के जगई पुल के पास की है, जहां 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। गंगहर गांव निवासी राजेश पासवान का बेटा मुकेश पासवान घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि मुकेश किसी काम को लेकर पास के ही बजराही गांव में जा रहा था, जैसे ही जगई पुल के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। घटना में दूसरे बाइक चालक को भी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से मुकेश को पहले रेफरल अस्पताल कुटुंबा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल तीनों घायलों का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। औरंगाबाद में दो अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे हुए हैं। जिसमें 3 युवक घायल हुए हैं। 2 की स्थिति गंभीर है, उन्हें सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। तीसरे का इलाज सदर अस्पताल में ही चल रहा है। पहली घटना कुटुंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत संत जोसेफ पब्लिक स्कूल के पास सोनबरसा दधपा रोड में घटी, जहां कुटुंबा थाना क्षेत्र के दधपा गांव निवासी शगुनदेव चंद्रवंशी का बेटा नीतेश कुमार और रिसीयप थाना क्षेत्र के दुधार गांव निवासी कामता माली का बेटा सनोज मालाकार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन के अनुसार, सनोज अपने बहनोई के घर दधपा में रह रहा था और दोनों मंगलवार की देर शाम बाइक से अंबा बाजार गए थे। रात में वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने पहले कुटुंबा रेफरल अस्पताल पहुंचाया था स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को कुटुंबा रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने भी उनकी स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन दोनों को इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर ले गए।
दो बाइक की हुई टक्कर दूसरी घटना अंबा थाना क्षेत्र के जगई पुल के पास की है, जहां 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। गंगहर गांव निवासी राजेश पासवान का बेटा मुकेश पासवान घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि मुकेश किसी काम को लेकर पास के ही बजराही गांव में जा रहा था, जैसे ही जगई पुल के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। घटना में दूसरे बाइक चालक को भी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से मुकेश को पहले रेफरल अस्पताल कुटुंबा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल तीनों घायलों का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *