औरंगाबाद शहर में नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दानी बिगहा के पास आज रात एक सड़क दुर्घटना हुई। इसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, पहुंचाया गया। घायल युवकों की पहचान मुफसिल थाना क्षेत्र के रविकर गांव निवासी राहुल कुमार, सिलाड़ गांव निवासी रौशन कुमार और हरिहरगंज निवासी पीयूष कुमार के रूप में की गई है। पियूष सिलाड़ गांव में अपने रिश्तेदार के घर गया था। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर दानी बिगहा पार्क में घूमने निकले थे। पार्क में घूमने के बाद बाइक पर सवार होकर रमेश चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान किशोरी सिन्हा महिला महाविद्यालय की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार बोलेरो ने अचानक गाड़ी मोड़ दी, जिससे बाइक सवार युवक संतुलन खो बैठे। बोलेरो ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार अचानक सामने आए बोलेरो से बचने के प्रयास में बाइक बेकाबू हो गई और सीधे बोलेरो से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद बोलेरो ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवकों को सड़क से उठाकर सुरक्षित स्थान पर ले गए। पुलिस ने फरार बोलेरो वाहन की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके। औरंगाबाद शहर में नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दानी बिगहा के पास आज रात एक सड़क दुर्घटना हुई। इसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, पहुंचाया गया। घायल युवकों की पहचान मुफसिल थाना क्षेत्र के रविकर गांव निवासी राहुल कुमार, सिलाड़ गांव निवासी रौशन कुमार और हरिहरगंज निवासी पीयूष कुमार के रूप में की गई है। पियूष सिलाड़ गांव में अपने रिश्तेदार के घर गया था। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर दानी बिगहा पार्क में घूमने निकले थे। पार्क में घूमने के बाद बाइक पर सवार होकर रमेश चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान किशोरी सिन्हा महिला महाविद्यालय की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार बोलेरो ने अचानक गाड़ी मोड़ दी, जिससे बाइक सवार युवक संतुलन खो बैठे। बोलेरो ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार अचानक सामने आए बोलेरो से बचने के प्रयास में बाइक बेकाबू हो गई और सीधे बोलेरो से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद बोलेरो ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवकों को सड़क से उठाकर सुरक्षित स्थान पर ले गए। पुलिस ने फरार बोलेरो वाहन की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।


