शेखपुरा में 3 घंटे का पावर कट:सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक कटौती, 4 लाख आबादी होगी प्रभावित

शेखपुरा जिले में रविवार, 29 मार्च को 3 घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती शीतकालीन मेंटेनेंस कार्य के कारण की जा रही है, जिससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की लगभग 4 लाख आबादी प्रभावित होगी। बिजली आपूर्ति सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बंद रहेगी। यह कटौती शहर के बाईपास रोड स्थित 132/33 के.वी ग्रिड उपकेंद्र शेखपुरा से की जाएगी। ट्रांसफर बस में रख-रखाव का कार्य बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के संचरण अवर प्रमंडल शेखपुरा के सहायक कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि 132/33 के.वी पावर ग्रिड सब-स्टेशन में 132 के.वी. के मेन बस और ट्रांसफर बस में रख-रखाव का कार्य होगा। इसमें आइसोलेटर/स्विच का अलाइनमेंट, खराब एवं जर्जर तारों को बदलना और नट-बोल्ट टाइटनिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इस मेंटेनेंस कार्य के कारण 132के.वी. TSS रेलवे शेखपुरा, 33के.वी. शेखपुरा शहरी फीडर के साथ-साथ अन्य 33के.वी. के फीडरों जैसे ओनमा, हथियावां, अरियरी, कटारी, पचना, बरमा और 33के.वी. इंडस्ट्रियल फीडरों को बिजली आपूर्ति नहीं मिलेगी। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे अपने आवश्यक कार्य बिजली कटौती से पहले निपटा लें। मेंटेनेंस कार्य समाप्त होने के बाद सभी 33 के.वी. फीडरों पर बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी। शेखपुरा जिले में रविवार, 29 मार्च को 3 घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती शीतकालीन मेंटेनेंस कार्य के कारण की जा रही है, जिससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की लगभग 4 लाख आबादी प्रभावित होगी। बिजली आपूर्ति सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बंद रहेगी। यह कटौती शहर के बाईपास रोड स्थित 132/33 के.वी ग्रिड उपकेंद्र शेखपुरा से की जाएगी। ट्रांसफर बस में रख-रखाव का कार्य बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के संचरण अवर प्रमंडल शेखपुरा के सहायक कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि 132/33 के.वी पावर ग्रिड सब-स्टेशन में 132 के.वी. के मेन बस और ट्रांसफर बस में रख-रखाव का कार्य होगा। इसमें आइसोलेटर/स्विच का अलाइनमेंट, खराब एवं जर्जर तारों को बदलना और नट-बोल्ट टाइटनिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इस मेंटेनेंस कार्य के कारण 132के.वी. TSS रेलवे शेखपुरा, 33के.वी. शेखपुरा शहरी फीडर के साथ-साथ अन्य 33के.वी. के फीडरों जैसे ओनमा, हथियावां, अरियरी, कटारी, पचना, बरमा और 33के.वी. इंडस्ट्रियल फीडरों को बिजली आपूर्ति नहीं मिलेगी। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे अपने आवश्यक कार्य बिजली कटौती से पहले निपटा लें। मेंटेनेंस कार्य समाप्त होने के बाद सभी 33 के.वी. फीडरों पर बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *