राजगढ़ में कल सुबह 3 घंटे बिजली कटौती:मेंटेनेंस के कारण कलेक्ट्रेट सहित कई इलाकों की सप्लाई प्रभावित होगी

राजगढ़ में कल सुबह 3 घंटे बिजली कटौती:मेंटेनेंस के कारण कलेक्ट्रेट सहित कई इलाकों की सप्लाई प्रभावित होगी

राजगढ़ शहर के कलेक्ट्रेट स्थित 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन पर आवश्यक रख-रखाव और मरम्मत कार्य के कारण रविवार, 5 अप्रैल को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती लगभग तीन घंटे की होगी, जिससे शहर के कई प्रमुख इलाकों और सरकारी कार्यालयों में विद्युत सप्लाई प्रभावित होगी। विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि सब स्टेशन में तकनीकी मरम्मत और रख-रखाव का कार्य किया जाना है। इस कार्य का उद्देश्य बिजली व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखना है, जिसके लिए निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रखना आवश्यक है। कलेक्ट्रेट परिसर, एसपी ऑफिस भी प्रभावित
मरम्मत कार्य से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में नेश मोहल्ला, गिरनार सिटी, कलेक्ट्रेट परिसर, एसपी ऑफिस, जिला पंचायत, स्टेडियम के पीछे का क्षेत्र, कलाखेत, दूरदर्शन केंद्र, आरटीओ कार्यालय और मिडवे सहित आसपास के सभी इलाके शामिल हैं। विद्युत कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके। विभाग ने यह भी आश्वस्त किया है कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल कर दी जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *