सिवनी की 3 लड़कियों ने किकबॉक्सिंग नेशनल के लिए किया:चेन्नई में होगा मुकाबला, वेस्ट जोन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बनाई जगह

सिवनी की 3 लड़कियों ने किकबॉक्सिंग नेशनल के लिए किया:चेन्नई में होगा मुकाबला, वेस्ट जोन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बनाई जगह

सिवनी जिले की तीन होनहार बालिका खिलाड़ियों ने इंदौर में आयोजित ‘खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग वेस्ट जोन प्रतियोगिता 2025–26’ में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। अनुप्रिया कौरव, ऐश्वर्या ब्रह्मवंशी और अनन्या साहू ने अपने बेहतरीन खेल के दम पर आगामी नेशनल लीग के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अब ये खिलाड़ी मार्च में चेन्नई में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इंदौर में हुआ कड़ा मुकाबला मुख्य प्रशिक्षक निकेश पदमाकर ने बताया कि इस वेस्ट जोन प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश समेत गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ जैसे आठ राज्यों की खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। सिवनी की इन बेटियों ने अपने-अपने आयु और वजन वर्ग में कड़े मुकाबले जीतकर नेशनल लीग में जगह बनाई है। खास बात यह है कि अनुप्रिया कौरव पहले भी दो स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं, जिससे उनकी दावेदारी और मजबूत मानी जा रही है। नकद पुरस्कार और प्रोत्साहन राशि से सम्मान खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें आर्थिक रूप से भी प्रोत्साहित किया गया है। क्वालीफाई करने वाली तीनों बालिकाओं को उनके उत्कृष्ट खेल के लिए 4000-4000 रुपए के चेक प्रदान किए गए। खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता के तहत भारत सरकार ने कुल 11 लाख रुपए की नकद पुरस्कार राशि देती है, जिससे महिला खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा है। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई बेटियों की इस बड़ी उपलब्धि पर विधायक दिनेश राय, कलेक्टर शीतला पटले और पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता सहित शिक्षा और खेल विभाग के अधिकारियों ने खुशी जताई है। सभी खिलाड़ियों को मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक निकेश पद्माकर और योगेश नाविक के मार्गदर्शन में कड़ा प्रशिक्षण मिल रहा है। नेशनल लीग का आयोजन 26 से 29 मार्च 2026 तक चेन्नई (तमिलनाडु) में किया जाएगा, जिसके लिए खिलाड़ियों ने तैयारी शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *