कानपुर संडे लीग में 3 रोमांचक मैच:कलावती सुपर किंग्स पर पेनल्टी, अंकुल जैन ने लिए 5 विकेट

कानपुर संडे लीग में 3 रोमांचक मैच:कलावती सुपर किंग्स पर पेनल्टी, अंकुल जैन ने लिए 5 विकेट

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से संडे लीग के तहत रविवार को तीन रोमांचक मैच खेले गए। इन मैचों में पटेल प्रॉपर्टीज, बीसीए लीजेंड्स और ब्लू वॉरियर्स ने जीत हासिल की। एक मैच में कलावती सुपर किंग्स पर देरी से आने के कारण 5 ओवर की पेनल्टी लगाई गई, जबकि अंकुल जैन ने 5 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। पहला मुकाबला गीता देवी मैदान में नाइट स्काचर्स और पटेल प्रॉपर्टीज के बीच 30-30 ओवर का खेला गया। नाइट स्काचर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 22.4 ओवर में 113 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अखिलेश ने 30 और सिद्धार्थ ने 25 रन बनाए। पटेल प्रॉपर्टीज के गेंदबाज अंकुल जैन ने 5 और गोपाल सिंह ने 3 विकेट झटके। जवाब में पटेल प्रॉपर्टीज ने 10.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 114 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया। रवींद्र आनंद ने 50 और आशीष ने 36 रन का योगदान दिया। नाइट स्काचर्स के गेंदबाज अखिलेश ने 2 विकेट लिए। अंकुल जैन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। दूसरा मैच आरपीसीए मैदान में क्रेजी रेंजर्स और बीसीए लीजेंड्स के बीच हुआ। क्रेजी रेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 7 विकेट पर 215 रन बनाए। राहुल ने 47 और मोहिब ने 38 रन बनाए। बीसीए लीजेंड्स के इरफान, रहमान और राज ने 2-2 विकेट लिए। 216 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बीसीए लीजेंड्स ने 29.1 ओवर में 7 विकेट खोकर 218 रन बनाकर मैच 3 विकेट से जीत लिया। लविश ने 66 और धर्मेंद्र ने 58 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। क्रेजी रेंजर्स के श्रवण और भरत ने 2-2 विकेट लिए। तीसरा मैच सप्रू मैदान में ब्लू वॉरियर्स और कलावती सुपर किंग्स के बीच खेला गया। ब्लू वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 8 विकेट पर 312 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। दिनेश ने 71 और विजय भान ने 49 रन बनाए। कलावती सुपर किंग्स के आशीष ने 3, विशाल और उमाशंकर ने 2-2 विकेट लिए। 313 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कलावती सुपर किंग्स ने 25 ओवर में 3 विकेट खोकर 184 रन बनाए। टीम को देरी से आने के कारण 5 ओवर की पेनल्टी लगाई गई थी। राहुल ने 54 और गुरुमीत ने 64 रन बनाए। इस मैच में दिनेश को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *