बांका में कार-बाइक की टक्कर में 3 की मौत:वाहन में फंसे 4 घायलों को स्थानीय लोगों ने निकाला, खाई में गिरने से वाहन क्षतिग्रस

बांका में कार-बाइक की टक्कर में 3 की मौत:वाहन में फंसे 4 घायलों को स्थानीय लोगों ने निकाला, खाई में गिरने से वाहन क्षतिग्रस

बांका के बेलहर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बांका सदर अस्पताल रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान साहिबगंज मटिहानी निवासी तुलसी साह के बेटे रूपेश कुमार साह उर्फ भगत शाह (28), सुरेंद्र साह (40) और अकलू साह के बेटे बालेश्वर साह (59) के रूप में हुई है। एक ही बाइक पर सवार थे दोनों तीनों व्यक्ति एक ही बाइक से बेलहर क्षेत्र में झाड़-फूंक कराने जा रहे थे। दूसरी ओर, झारखंड के गरवा निवासी प्रवीण गुप्ता, खुशबू कुमारी, पुष्पा देवी और प्रिया कुमारी एक कार से सुल्तानगंज से जल भरकर देवघर स्थित बाबा धाम पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे। इसी क्रम में बेलहर के जिलेबिया मोड़ स्थित देवघर-सुल्तानगंज मुख्य सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में जा गिरे। दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। कार में फंसे घायलों को स्थानीय ने निकाला बाइक सवार तीनों व्यक्तियों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, कार में फंसे चारों घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में दुख का माहौल है। थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि कार और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बांका के बेलहर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बांका सदर अस्पताल रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान साहिबगंज मटिहानी निवासी तुलसी साह के बेटे रूपेश कुमार साह उर्फ भगत शाह (28), सुरेंद्र साह (40) और अकलू साह के बेटे बालेश्वर साह (59) के रूप में हुई है। एक ही बाइक पर सवार थे दोनों तीनों व्यक्ति एक ही बाइक से बेलहर क्षेत्र में झाड़-फूंक कराने जा रहे थे। दूसरी ओर, झारखंड के गरवा निवासी प्रवीण गुप्ता, खुशबू कुमारी, पुष्पा देवी और प्रिया कुमारी एक कार से सुल्तानगंज से जल भरकर देवघर स्थित बाबा धाम पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे। इसी क्रम में बेलहर के जिलेबिया मोड़ स्थित देवघर-सुल्तानगंज मुख्य सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में जा गिरे। दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। कार में फंसे घायलों को स्थानीय ने निकाला बाइक सवार तीनों व्यक्तियों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, कार में फंसे चारों घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में दुख का माहौल है। थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि कार और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *