मेरठ में सराफ का कारीगर 3.89 लाख रुपए का सोना लेकर फरार हो गया। वारदात का पता तब चला जब जेवरात की डिलीवरी का समय आया। पता चला कारीगर जेवरात के साथ फरार है। मामले में कोतवाली पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। आइये एक नजर डालें पूरे मामले पर
कोतवाली के कागजी बाजार रबड़ी वाली गली में मनोज कुमार वर्मा की एमके ज्वेलर्स नाम की फर्म है। मनोज ऑर्डर पर जेवरात तैयार कर सप्लाई का काम करते हैं। 22 फरवरी को मनोज ने अपने कारीगर सनी सिंह निवासी नंदी चौक इंदिरा नगर प्रथम ब्रह्मपुरी को 3.89 लाख का सोना जेवर तैयार कराने के लिए दिया लेकिन सनी सोने के साथ फरार हो गया। 10 मार्च को लगा घटना का पता
मनोज वर्मा ने बताया कि सनी सिंह को सोना देने के बाद वह आउट ऑफ स्टेशन चले गए। यह सोना मोजीमल ज्वेलर्स के यहां पहुंचना था ताकि वह जेवर तैयार कर समय पर दे दें। वापस लौट कर वह मोजीमल ज्वेलर्स के यहां अपने जेवर लेने पहुंचे तो पता चला कि सनी सिंह ने सोना वहां दिया ही नहीं है। आरोपी का मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ
मनोज वर्मा ने बताया कि उन्होंने सनी के बारे में आसपास के दुकानदारों से भी बात की लेकिन किसी ने भी आश्वस्त करने वाला जवाब नहीं दिया। उन्होंने सनी का मोबाइल नंबर भी मिलाया लेकिन वह भी स्विच ऑफ आ रहा था। उन्होंने उसके ब्रह्मपुरी स्थित घर पर भी संपर्क किया लेकिन वहां भी कोई नहीं मिला। सर्राफ ने सनी पर लगाए गंभीर आरोप
इस वारदात की भनक लगते ही मनोज कुमार वर्मा कुछ कारोबारी को लेकर कोतवाली थाने पहुंच गए। उन्होंने मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल को भी जानकारी दी। सभी थाने पहुंचे और सनी सिंह को गिरफ्तार कर बरामद किए जाने की मांग की। छानबीन कर रही कोतवाली पुलिस
SHO जितेंद्र सिंह ने बताया कि शराब की तरफ से सनी के खिलाफ तहरीर दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपी सनी तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।


