चौथम में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले 3 गिरफ्तार:पुलिस ने मलपा धुतौली से पकड़ा, कोर्ट में पेश किया

चौथम में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले 3 गिरफ्तार:पुलिस ने मलपा धुतौली से पकड़ा, कोर्ट में पेश किया

खगड़िया के चौथम थाना पुलिस ने नाबालिग लड़कियों को भगाने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अपहृत लड़कियों को भी सकुशल बरामद कर लिया है। यह मामला जिले के चौथम थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। यहां से एक जनवरी को दो नाबालिग लड़कियों को भगा ले जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मलपा धुतौली निवासी साजन कुमार, गुड्डू कुमार और सुजीत कुमार के तौर पर हुई है। पूछताछ के बाद तीनों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। चौथम थाना में पदस्थापित महिला एसआई पूजा कुमारी और एएसआई अभिमन्यु कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने सक्रियता से कार्रवाई की। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि आगे की कार्रवाई कोर्ट के निर्देशानुसार की जाएगी। खगड़िया के चौथम थाना पुलिस ने नाबालिग लड़कियों को भगाने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अपहृत लड़कियों को भी सकुशल बरामद कर लिया है। यह मामला जिले के चौथम थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। यहां से एक जनवरी को दो नाबालिग लड़कियों को भगा ले जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मलपा धुतौली निवासी साजन कुमार, गुड्डू कुमार और सुजीत कुमार के तौर पर हुई है। पूछताछ के बाद तीनों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। चौथम थाना में पदस्थापित महिला एसआई पूजा कुमारी और एएसआई अभिमन्यु कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने सक्रियता से कार्रवाई की। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि आगे की कार्रवाई कोर्ट के निर्देशानुसार की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *