शादी कराने के नाम पर रुपए ठगने और अश्लील वीडियो बनाकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़ित का मोबाइल फोन और 7460 रुपए नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर मल्हीपुर के प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह व पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को मधवापुल घाट के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में विश्राम पुत्र घसीटे और घसीटे की पत्नी निवासी दुर्गापुरवा थाना मल्हीपुर तथा बृजेश उर्फ बड़कऊ की पत्नी निवासी खानपुरवा थाना कोतवाली भिनगा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ थाना मल्हीपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित की शादी कराने का झांसा देकर उससे 30 हजार रुपए और मोबाइल फोन ले लिया। इसके बाद उसे एकांत स्थान पर ले जाकर मारपीट की। साथ ही डरा-धमकाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने और दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने का प्रयास किया। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से पीड़ित का वीवो एंड्रॉयड मोबाइल और 7460 रुपए नकद बरामद किए हैं।फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।


