कारोबारी को गोली मारने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार:इनमें एक व्यापारी का ड्राइवर, 3 पिस्टल के साथ 22 कारतूस हुए बरामद

कारोबारी को गोली मारने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार:इनमें एक व्यापारी का ड्राइवर, 3 पिस्टल के साथ 22 कारतूस हुए बरामद

पटना में 1 अप्रैल की देर रात बदमाशों ने कोरोबारी दिलीप सिंह को गोली मारी थी। कारोबारी को रूबन अस्पताल में एडमिट कराया गया था। अभी उनकी स्थिति सामान्य है। मामले में पुलिस ने 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है। इनमें दिलीप सिंह का ड्राइवर पंकज, गुड्‌डू और एक होटल का रिसेप्शनिस्ट है। इनके पास 3 पिस्टल, 22 कारतूस, एक मैगजीन, एक लोडेड कट्‌टा मिला है। पुलिस आज मामले में और भी खुलासा कर सकती है। घटना शिवपुरी सीपी ठाकुर रोड नंबर-2 स्थिति अपार्टमेंट की है।
मामले का सीसीटीवी भी समाने आया था, उसकी कुछ तस्वीरें… कैमरे से बचने के लिए रॉन्ग साइड से भागे थे पुलिस सूत्रों की माने तो घटना को अंजाम देने के बाद दोनों शूटर और लिंक रोड से भाग कर मैनपूरा पहुंचे थे। इसी इलाके में अपनी बाइक किसी जगह खड़ी करके ऑटो पकड़ लिए थे। भागने के दौरान कैमरे से बचने के लिए रॉन्ग साइड रास्तों का इस्तेमाल किया था।

प्रेम-प्रसंग में घटना की आशंका
पुलिस फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। साथ ही साथ घटना में इनका क्या रोल रहा है, इसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है। आशंका है कि प्रेम-प्रसंग और रुपए के विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है। दिलीप सिंह और परिजनों से भी पूछताछ हुई है। दिलीप सिंह ने पुलिस को बताया है कि घटना के बाद से उनका एक मोबाइल फोन मिस है। पुलिस फोन की रिकवरी में भी लगी है। पटना में 1 अप्रैल की देर रात बदमाशों ने कोरोबारी दिलीप सिंह को गोली मारी थी। कारोबारी को रूबन अस्पताल में एडमिट कराया गया था। अभी उनकी स्थिति सामान्य है। मामले में पुलिस ने 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है। इनमें दिलीप सिंह का ड्राइवर पंकज, गुड्‌डू और एक होटल का रिसेप्शनिस्ट है। इनके पास 3 पिस्टल, 22 कारतूस, एक मैगजीन, एक लोडेड कट्‌टा मिला है। पुलिस आज मामले में और भी खुलासा कर सकती है। घटना शिवपुरी सीपी ठाकुर रोड नंबर-2 स्थिति अपार्टमेंट की है।
मामले का सीसीटीवी भी समाने आया था, उसकी कुछ तस्वीरें… कैमरे से बचने के लिए रॉन्ग साइड से भागे थे पुलिस सूत्रों की माने तो घटना को अंजाम देने के बाद दोनों शूटर और लिंक रोड से भाग कर मैनपूरा पहुंचे थे। इसी इलाके में अपनी बाइक किसी जगह खड़ी करके ऑटो पकड़ लिए थे। भागने के दौरान कैमरे से बचने के लिए रॉन्ग साइड रास्तों का इस्तेमाल किया था।

प्रेम-प्रसंग में घटना की आशंका
पुलिस फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। साथ ही साथ घटना में इनका क्या रोल रहा है, इसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है। आशंका है कि प्रेम-प्रसंग और रुपए के विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है। दिलीप सिंह और परिजनों से भी पूछताछ हुई है। दिलीप सिंह ने पुलिस को बताया है कि घटना के बाद से उनका एक मोबाइल फोन मिस है। पुलिस फोन की रिकवरी में भी लगी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *