चाकू मारकर बाइक लूटने वाले 3 आरोपी अरेस्ट:सहरसा में 36 घंटे में लूट का खुलासा, बाइक बरामद

चाकू मारकर बाइक लूटने वाले 3 आरोपी अरेस्ट:सहरसा में 36 घंटे में लूट का खुलासा, बाइक बरामद

सहरसा पुलिस ने सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र में हुई बाइक लूट की वारदात का 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और लूटी गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। 23 को घात लगाए अपराधियों ने वारदात को दिया था अंजाम यह घटना 23 जनवरी को हुई थी। पीड़ित मो. समीम खान अपनी बाइक से खड़गपुर जाने वाली ग्रामीण सड़क से गुजर रहे थे। पुलिया के पास घात लगाए अपराधियों ने उन्हें रोक लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने समीम खान को चाकू मारकर घायल कर दिया और उनकी मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए थे। इस संबंध में पीड़ित के बयान पर 24 जनवरी को सोनवर्षा कचहरी थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों की मदद ली घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों की मदद ली। पुलिस को सूचना मिली कि अपराधी कनरिया थाना क्षेत्र के घोघसम इलाके में छिपे हैं। पुलिस टीम ने छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटी गई बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस अन्य फरार साथियों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के राजीव कुमार, संजीत कुमार उर्फ मंजेस और अंकुश कुमार के रूप में हुई है। अंकुश कुमार अमरपुर गांव का निवासी है, जबकि राजीव और संजीत विशनपुर गांव के रहने वाले हैं। छापेमारी दल का नेतृत्व सोनवर्षा कचहरी थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने किया। टीम में पुलिस सब इंस्पेक्टर परशुराम सिंह, एएसआई राहुल कुमार, कुनंद कुमार और जिला आसूचना इकाई के कर्मी शामिल थे। सहरसा पुलिस ने सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र में हुई बाइक लूट की वारदात का 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और लूटी गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। 23 को घात लगाए अपराधियों ने वारदात को दिया था अंजाम यह घटना 23 जनवरी को हुई थी। पीड़ित मो. समीम खान अपनी बाइक से खड़गपुर जाने वाली ग्रामीण सड़क से गुजर रहे थे। पुलिया के पास घात लगाए अपराधियों ने उन्हें रोक लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने समीम खान को चाकू मारकर घायल कर दिया और उनकी मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए थे। इस संबंध में पीड़ित के बयान पर 24 जनवरी को सोनवर्षा कचहरी थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों की मदद ली घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों की मदद ली। पुलिस को सूचना मिली कि अपराधी कनरिया थाना क्षेत्र के घोघसम इलाके में छिपे हैं। पुलिस टीम ने छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटी गई बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस अन्य फरार साथियों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के राजीव कुमार, संजीत कुमार उर्फ मंजेस और अंकुश कुमार के रूप में हुई है। अंकुश कुमार अमरपुर गांव का निवासी है, जबकि राजीव और संजीत विशनपुर गांव के रहने वाले हैं। छापेमारी दल का नेतृत्व सोनवर्षा कचहरी थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने किया। टीम में पुलिस सब इंस्पेक्टर परशुराम सिंह, एएसआई राहुल कुमार, कुनंद कुमार और जिला आसूचना इकाई के कर्मी शामिल थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *