जयपुर में 3.88 लाख नाम वोटर लिस्ट से काटे गए:किशनपोल में सबसे कम, झोटवाड़ा एरिया में सबसे ज्यादा मतदाता

जयपुर में 3.88 लाख नाम वोटर लिस्ट से काटे गए:किशनपोल में सबसे कम, झोटवाड़ा एरिया में सबसे ज्यादा मतदाता

जयपुर जिले की 17 विधानसभा क्षेत्रों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान पूरा हो गया। घर-घर सत्यापन, मैपिंग और दावे-आपत्तियों की सुनवाई की लंबी प्रक्रिया करने के बाद आज फाइनल वोटर लिस्ट जारी की है। करीब तीन माह चली इस SIR प्रक्रिया में जयपुर जिले से 3 लाख 88 हजार 268 वोटर्स के नाम हटाए गए हैं। जिला निर्वाचन आयोग से जारी फाइनल मतदाता सूची में जयपुर जिले की 17 विधानसभा में कुल 44 लाख 35,111 वोटर्स रह गए। इसमें 23 लाख 4,523 पुरुष वोटर्स, 21 लाख 30,509 महिला और 79 ट्रांसजेंडर वोटर्स हैं। विधानसभा अनुसार सूची देखें तो सबसे ज्यादा झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 4 लाख 2 हजार 827 वोटर्स है, जबकि सबसे कम वोटर्स किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 75 हजार 187 है। एसआईआर से पहले थे 48.23 लाख वोटर्स जयपुर जिले में 4 नवंबर को जब SIR अभियान शुरू हुआ था, तब वोटर्स की संख्या 48 लाख 23 हजार 379 थी। ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद 1.48 लाख जोड़े निर्वाचन आयोग ने एसआईआर प्रक्रिया करने के बाद पिछले साल 16 दिसंबर को ड्राफ्ट सूची जारी की थी। तब जयपुर जिले की जारी ड्राफ्ट सूची में कुल 42 लाख 87 हजार 103 वोटर्स थे। लेकिन 16 दिसंबर से 19 जनवरी तक जिला निर्वाचन शाखा के पास 2 लाख से ज्यादा आपत्तियां आई। इनका निस्तारण करने के बाद 1 लाख 48 हजार 8 वोटर्स के नाम जोड़े गए। अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्या को दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू में पोस्ट करना के लिए क्लिक करें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *