एक दिन में 2800 उपभोक्ताओं को मिला गैस सिलेंडर, रोजाना 500 के मुकाबले 1000 सिलेंडर का वितरण

एक दिन में 2800 उपभोक्ताओं को मिला गैस सिलेंडर, रोजाना 500 के मुकाबले 1000 सिलेंडर का वितरण

बालोद जिले में पहली बार घरेलू गैस के लिए लोग परेशान हो रहे हैं। जबकि जिला प्रशासन व गैस एजेंसियों का कहना है कि धैर्य रखें कोई परेशानी नहीं होगी। बेवजह अफवाहों पर ध्यान न दें। बालोद के गोविंद इंडेन गैस के संचालक संजोग टावरी ने कहा कि ऑनलाइन सिस्टम ठप होने के कारण यह स्थिति बनी हैं। शुक्रवार से ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है व ओटीपी भी आ रहा है। आने वाले कुछ दिन में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। हालांकि थोड़ी परेशानी ऊपर से भी हो रही हैं लेकिन पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं शनिवार को जिला मुख्यालय के गैस एजेंसी में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए हजारों उपभोक्ताओं की भीड़ लग गई। लोगों ने गैस सिलेंडर से भरे वाहन को भी घेर लिया। लगभग 800 उपभोक्ताओं को गैस का वितरण किया गया। जिले के 11 गैस एजेंसियों की बात करें तो लगभग 2800 घरेलू गैस का वितरण शनिवार को किया गया। जिले में लगभग ढाई लाख गैस कार्डधारी उपभोक्ता हैं।

गैस सिलेंडर किल्लत की अफवाह, इसलिए बनी भीड़ की स्थिति

गैस किल्लत की खबर फैलते ही स्थिति बिगड़ गई। लोग पहले से ही घरेलू गैस का स्टॉक रखने के लिए गैस सिलेंडर लेने पहुंचने लगे। जानकारी के मुताबिक पहले एक दिन में लगभग 500 गैस सिलेंडर वितरण होता था लेकिन ऑनलाइन सिस्टम व तकनीकी कारणों से ज्यादा परेशानी के चलते अब प्रतिदिन 1000 के करीब वितरण हो रहा है।

यह भी पढ़े :

तीन साल से 50 शिशुवती महिलाओं को नहीं मिली 20-20 हजार की प्रोत्साहन राशि

बुकिंग अटकी, मिस्ड कॉल करने पर ओटीपी नहीं आया

गैस एजेंसी का कार्यालय मंगलवार को बंद रहा, जिसके बाद बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार को लगातार तीन दिन सर्वर डाउन होने की वजह से एक भी उपभोक्ता बुकिंग नहीं करवा सके। लोग बुकिंग के लिए एजेंसी के बताए नंबर पर अपने मोबाइल से मिस्ड कॉल करते रहे लेकिन ओटीपी नहीं आया। लिहाजा कर्मचारी भी पोर्टल में बुकिंग के लिए जरूरी प्रोसेस नहीं कर सके।

यह भी पढ़े :

नेशनल हाइवे के किनारे 97 अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

लोगों ने कहा जब सब ठीक तो, किल्लत क्यों

उपभोक्ता राजेंद्र निषाद व रेनू यादव ने कहा एक तरफ सब ठीक होने की बात कही जा रही है लेकिन भीड़ क्यों लग रही है। यहां लोग परेशान हैं। वहीं गैस एजेंसी की मानें तो शनिवार को जो भीड़ थी। वह नहीं रहती। अगर गैस सिलेंडर सुबह आ जाता। शाम को आने के कारण यह स्थिति निर्मित हुई।

जिला खाद्य विभाग की टीम ने घरेलू गैस की किल्लत के बीच होटलों में छापेमार कार्रवाई की।
जिला खाद्य विभाग की टीम ने घरेलू गैस की किल्लत के बीच होटलों में छापेमार कार्रवाई की।

होटल में घरेलू गैस का उपयोग, 6 सिलेंडर जब्त

जिला खाद्य विभाग की टीम ने घरेलू गैस की किल्लत के बीच होटलों में छापेमार कार्रवाई की। बालोद क्षेत्र से 6 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जिला खाद्य अधिकारी तुलसी राम ठाकुर ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। सभी उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध हो जाएगा। वहीं होटलों में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।

कमर्शियल गैस नहीं हो रहा उपलब्ध, होटल संचालक परेशान

होटलों में उपयोग किए जाने वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा हैं। हालंकि गैस एजेंसी संचालक संजोग टावरी ने कहा कि मंगलवार के बाद मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *