जोगिंदर नगर में 28 वर्षीय युवक ने किया सुसाइड:घर में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस ने किया कमरे का मुआयना; जांच शुरू

जोगिंदर नगर में 28 वर्षीय युवक ने किया सुसाइड:घर में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस ने किया कमरे का मुआयना; जांच शुरू

मंडी जिले के जोगिंदर नगर उपमंडल के बसेहड़ गांव में एक 28 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सचिन कुमार (28) पुत्र हेम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सचिन कुमार ने अपने कमरे में फंदा लगाया। शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों को घटना का पता चलने पर उन्होंने तुरंत लोगों की मदद से पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने परिजनों और लोगों के बयान किए दर्ज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार, सचिन कुमार का स्वभाव सामान्य था। पुलिस आत्महत्या के कारण की करेगी जांच इस घटना से सभी हैरान हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *