बांका में 27 वर्षीय विवाहिता ने की आत्महत्या:घरेलू कलह के कारण थी परेशान, FSL ने घटनास्थल पर किया जांच

बांका के आनंदपुर थाना क्षेत्र में घरेलू कलह के कारण 27 वर्षीय विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान खमरु आडीह गांव निवासी उमेश यादव की पत्नी रिंकू देवी के रूप में हुई है। रिंकू देवी पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक आपसी कलह को लेकर काफी तनाव में थी। वह अपने घर के एक कमरे में चली गई। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजन को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने दरवाजा खोलकर देखा तो रिंकू देवी फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। यह दृश्य देखते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। FSL ने घटनास्थल का किया निरीक्षण घटना की सूचना तत्काल आनंदपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विपिन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर विभिन्न प्रकार के साक्ष्य एकत्र किए और घटनास्थल की गहन जांच-पड़ताल की। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, सूचना मिलते ही रिंकू देवी के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे, जहां माहौल और भी गमगीन हो गया। पुलिस घटना को लेकर हर एंगल से जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस हर पहलू से कर रही जांच पुलिस ने आवश्यक जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार को शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में आनंदपुर थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की हर पहलू से जांच कर पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बांका के आनंदपुर थाना क्षेत्र में घरेलू कलह के कारण 27 वर्षीय विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान खमरु आडीह गांव निवासी उमेश यादव की पत्नी रिंकू देवी के रूप में हुई है। रिंकू देवी पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक आपसी कलह को लेकर काफी तनाव में थी। वह अपने घर के एक कमरे में चली गई। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजन को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने दरवाजा खोलकर देखा तो रिंकू देवी फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। यह दृश्य देखते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। FSL ने घटनास्थल का किया निरीक्षण घटना की सूचना तत्काल आनंदपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विपिन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर विभिन्न प्रकार के साक्ष्य एकत्र किए और घटनास्थल की गहन जांच-पड़ताल की। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, सूचना मिलते ही रिंकू देवी के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे, जहां माहौल और भी गमगीन हो गया। पुलिस घटना को लेकर हर एंगल से जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस हर पहलू से कर रही जांच पुलिस ने आवश्यक जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार को शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में आनंदपुर थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की हर पहलू से जांच कर पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *