सतपुड़ा से बांधवगढ़ भेजे जाएंगे 27 बायसन:22 जनवरी से शुरू होगा दूसरा चरण; 300 कर्मचारियों की टीम तैनात, हाथियों की लेंगे मदद

सतपुड़ा से बांधवगढ़ भेजे जाएंगे 27 बायसन:22 जनवरी से शुरू होगा दूसरा चरण; 300 कर्मचारियों की टीम तैनात, हाथियों की लेंगे मदद

नर्मदापुरम जिले के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर) से बायसन (गौर) को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व भेजने का दूसरा चरण 22 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। 27 जनवरी तक चलने वाले इस अभियान में कुल 27 बायसन को शिफ्ट किया जाएगा। 6 दिन चलने वाले इस ‘ऑपरेशन बायसन’ में एसटीआर, कान्हा, संजय, पेंच और बांधवगढ़ के करीब 300 अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहेंगे। साथ ही वाइल्डलाइफ देहरादून और डब्ल्यूसीटी के 15 चिकित्सकों की टीम भी मौजूद रहेगी। मंगलवार को रेस्क्यू कर गाड़ी में रखने की प्रक्रिया की रिहर्सल की जाएगी। सैटेलाइट से रखी जाएगी वाहनों पर नजर एसटीआर फील्ड डायरेक्टर राखी नंदा ने बताया कि एसटीआर से कुल 50 बायसन बांधवगढ़ भेजे जाने हैं। पहले चरण में पिछले साल 23 बायसन भेजे जा चुके हैं। अब 27 बायसन भेजने का दूसरा चरण 22 जनवरी से शुरू होगा। भेजे जाने वाले बायसन को चिन्हित कर लिया गया है और निर्धारित स्थान से इनका विस्थापन किया जाएगा। नर और मादा का एक रेशो (अनुपात) बनाकर बायसन भेजे जाएंगे। जिन वाहनों से बायसन जाएंगे, उन पर सैटेलाइट से नजर रखी जाएगी। जिस जिले से वाहन गुजरेंगे, वहां वन विभाग के अधिकारी हर 50-55 किमी पर मॉनिटरिंग कर रेस्क्यू टीम की मदद के लिए मौजूद रहेंगे। दो दिन में पूरा होगा 394 किमी का सफर अधिकारियों ने बताया कि एसटीआर से 3 विशेष वाहनों के माध्यम से बायसन को बांधवगढ़ भेजा जाएगा। इनके साथ एक वाहन में सभी सुविधाओं से लैस अधिकारियों और डॉक्टर्स की टीम अलग से चलेगी। 394 किलोमीटर का यह सफर दो से तीन दिन में पूरा होगा। टीम ने इसके लिए रोड मैप तैयार कर लिया है। शिफ्टिंग के कार्य में बांधवगढ़ और एसटीआर के हाथियों का भी उपयोग किया जाएगा। STR से तीसरी बार हो रही शिफ्टिंग सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से तीन साल में तीसरी बार बायसन की शिफ्टिंग हो रही है। जून 2023 में संजय टाइगर रिजर्व डुबरी में 16 बायसन भेजे गए थे। पिछले साल बांधवगढ़ के लिए पहले चरण में 24 बायसन भेजे गए थे, जिसमें एक की मौत हो गई थी (23 सफल)। अब तीसरी बार शिफ्टिंग हो रही है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पहली बार वर्ष 2011-12 में कान्हा टाइगर रिजर्व से 50 बायसन भेजे गए थे। वर्तमान में वहां करीब 200 बायसन हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *