ग्रिड कनेक्टेड सोलर सिस्टम लगाने के लिए 26 हजार बीपीएल परिवारों ने दी सहमति

ग्रिड कनेक्टेड सोलर सिस्टम लगाने के लिए 26 हजार बीपीएल परिवारों ने दी सहमति

पटना| राज्य में मुफ्त ग्रिड कनेक्टेड सोलर सिस्टम लगाने के लिए 26 हजार बीपीएल परिवारों ने सहमति दी है। ये सभी उपभोक्ता कुटीर ज्योति श्रेणी में है। चालू वित्तीय वर्ष खत्म होने तक 2.5 लाख बीपीएल परिवारों के घर की छत पर सोलर सिस्टम लगाने का लक्ष्य है। इसकी समीक्षा शनिवार को गई। सोलर सिस्टम लगाने के लिए 18 मार्च को एजेंसी का चयन होना है। एक एजेंसी को अधिकतम तीन सर्किल में सोलर सिस्टम लगाना होगा। राज्य में कुल 18 सर्किल हैं। बिजली कंपनी मुख्यालय ने फील्ड में तैनात इंजीनियरों को ज्यादा से ज्यादा कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं से सहमति लेने को कहा है। पहले चरण में 2.5 लाख बीपीएल उपभोक्ताओं के छत पर नि:शुल्क सोलर सिस्टम लगेगा। इन उपभोक्ताओं से पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के तहत यूएलए (यूटिलिटी-लीड एग्रीगेशन) मोड से सहमति ली जा रही है। 2.5 लाख परिवारों की छतों पर 1.1 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाने के बाद 250 यूनिट बिजली मुफ्त होगी। बिजली कंपनी मुख्यालय के अधिकारियों के मुताबिक राज्य सरकार 125 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही है। 1.1 किलोवाट सोलर सिस्टम से 1 महीने में 125 यूनिट बिजली का उत्पादन होगा। साथ ही राज्य में 275 मेगावाट बिजली का उत्पादन बढ़ेगा। ग्रिड कनेक्टेड सोलर सिस्टम लगाने की पहली शर्त छत छायादार नहीं होनी चाहिए। सहमति देने वाले उपभोक्ताओं के घरों की जांच के लिए बिजली कंपनी की टीम जाएगी। जिन कुटीर ज्योति उपभोक्ता के घर पर छाया रहित छत होगी, वहां सोलर पैनल नि:शुल्क लगाए जाएंगे। बिजली वितरण कंपनियां 5 वर्षों तक रखरखाव करेगी। पटना| राज्य में मुफ्त ग्रिड कनेक्टेड सोलर सिस्टम लगाने के लिए 26 हजार बीपीएल परिवारों ने सहमति दी है। ये सभी उपभोक्ता कुटीर ज्योति श्रेणी में है। चालू वित्तीय वर्ष खत्म होने तक 2.5 लाख बीपीएल परिवारों के घर की छत पर सोलर सिस्टम लगाने का लक्ष्य है। इसकी समीक्षा शनिवार को गई। सोलर सिस्टम लगाने के लिए 18 मार्च को एजेंसी का चयन होना है। एक एजेंसी को अधिकतम तीन सर्किल में सोलर सिस्टम लगाना होगा। राज्य में कुल 18 सर्किल हैं। बिजली कंपनी मुख्यालय ने फील्ड में तैनात इंजीनियरों को ज्यादा से ज्यादा कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं से सहमति लेने को कहा है। पहले चरण में 2.5 लाख बीपीएल उपभोक्ताओं के छत पर नि:शुल्क सोलर सिस्टम लगेगा। इन उपभोक्ताओं से पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के तहत यूएलए (यूटिलिटी-लीड एग्रीगेशन) मोड से सहमति ली जा रही है। 2.5 लाख परिवारों की छतों पर 1.1 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाने के बाद 250 यूनिट बिजली मुफ्त होगी। बिजली कंपनी मुख्यालय के अधिकारियों के मुताबिक राज्य सरकार 125 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही है। 1.1 किलोवाट सोलर सिस्टम से 1 महीने में 125 यूनिट बिजली का उत्पादन होगा। साथ ही राज्य में 275 मेगावाट बिजली का उत्पादन बढ़ेगा। ग्रिड कनेक्टेड सोलर सिस्टम लगाने की पहली शर्त छत छायादार नहीं होनी चाहिए। सहमति देने वाले उपभोक्ताओं के घरों की जांच के लिए बिजली कंपनी की टीम जाएगी। जिन कुटीर ज्योति उपभोक्ता के घर पर छाया रहित छत होगी, वहां सोलर पैनल नि:शुल्क लगाए जाएंगे। बिजली वितरण कंपनियां 5 वर्षों तक रखरखाव करेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *