मोतिहारी पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है। राजेपुर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से 255 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी कुल मात्रा लगभग 2202.660 लीटर बताई जा रही है। हालांकि, इस दौरान शराब तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे। छापेमारी में एक भूसा लदा ट्रैक्टर, एक बोलेरो और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। राजेपुर थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने बताया कि पुलिस को भूसा लदे ट्रैक्टर से अवैध शराब ले जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को दी गई। एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर त्वरित छापेमारी की गई, जिसके परिणामस्वरूप यह सफलता मिली। फरार तस्करों की हुई पहचान थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार तस्करों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिले में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। मोतिहारी पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है। राजेपुर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से 255 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी कुल मात्रा लगभग 2202.660 लीटर बताई जा रही है। हालांकि, इस दौरान शराब तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे। छापेमारी में एक भूसा लदा ट्रैक्टर, एक बोलेरो और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। राजेपुर थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने बताया कि पुलिस को भूसा लदे ट्रैक्टर से अवैध शराब ले जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को दी गई। एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर त्वरित छापेमारी की गई, जिसके परिणामस्वरूप यह सफलता मिली। फरार तस्करों की हुई पहचान थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार तस्करों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिले में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।


