अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर कैमूर जिले की 25 महिलाओं को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह भभुआ के लिच्छवी भवन में आयोजित किया गया। जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास निगम और शिक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया। डीएम, एसपी और उप विकास आयुक्त ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पुलिस विभाग से कनिष्का तिवारी, राविया हुसना और ब्यूटी कुमारी सहित कई महिला अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए आशा कार्यकर्ता लालती देवी और मंजू देवी को प्रशस्ति पत्र देकर नवाजा गया। खेल जगत में जिले का नाम रोशन करने वाली नेशनल खिलाड़ी गरिमा श्री (बैडमिंटन), अर्चना (हॉकी) और एथलीट काजल कुमारी को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। नवाचार के लिए सुनीता कुमारी को किया सम्मानित शिक्षा और कृषि के क्षेत्र में नवाचार के लिए सुनीता कुमारी को सम्मानित किया गया। मशरूम उत्पादन में आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश करने वाली निधि कुमारी को भी प्रशस्ति पत्र दिया गया। ‘कैमूर कोकिला’ अनुराधा कृष्ण रस्तोगी को उनके सांस्कृतिक योगदान के लिए पहचान मिली। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि कैमूर की महिलाएं आज हर क्षेत्र में जिले का नाम रोशन कर रही हैं। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम की तस्वीरें…. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर कैमूर जिले की 25 महिलाओं को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह भभुआ के लिच्छवी भवन में आयोजित किया गया। जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास निगम और शिक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया। डीएम, एसपी और उप विकास आयुक्त ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पुलिस विभाग से कनिष्का तिवारी, राविया हुसना और ब्यूटी कुमारी सहित कई महिला अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए आशा कार्यकर्ता लालती देवी और मंजू देवी को प्रशस्ति पत्र देकर नवाजा गया। खेल जगत में जिले का नाम रोशन करने वाली नेशनल खिलाड़ी गरिमा श्री (बैडमिंटन), अर्चना (हॉकी) और एथलीट काजल कुमारी को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। नवाचार के लिए सुनीता कुमारी को किया सम्मानित शिक्षा और कृषि के क्षेत्र में नवाचार के लिए सुनीता कुमारी को सम्मानित किया गया। मशरूम उत्पादन में आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश करने वाली निधि कुमारी को भी प्रशस्ति पत्र दिया गया। ‘कैमूर कोकिला’ अनुराधा कृष्ण रस्तोगी को उनके सांस्कृतिक योगदान के लिए पहचान मिली। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि कैमूर की महिलाएं आज हर क्षेत्र में जिले का नाम रोशन कर रही हैं। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम की तस्वीरें….


