25 पैक्स अध्यक्षों ने किया बोकानेकला का भ्रमण:विकसित पैक्स की कार्यप्रणाली समझी, बेहतर संचालन का प्रशिक्षण लिया

25 पैक्स अध्यक्षों ने किया बोकानेकला का भ्रमण:विकसित पैक्स की कार्यप्रणाली समझी, बेहतर संचालन का प्रशिक्षण लिया

मोतीहारी के पताही प्रखंड के बोकानेकला पैक्स में सोमवार को विकसित पैक्सों के भ्रमण-दर्शन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत सीतामढ़ी जिले के 25 पैक्स अध्यक्षों व प्रबंधकों का दल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने बोकानेकला पैक्स में संचालित विभिन्न योजनाओं का अवलोकन कर उसकी कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी ली। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान चरोत, पुपरी व नानपुर प्रखंड के पैक्स अध्यक्षों ने धान अधिप्राप्ति कार्य, मिलिंग हेतु धान की गुणवत्ता, जांच प्रक्रिया, पैक्स द्वारा संचालित मत्स्य पालन योजना, सीएससी केंद्र का संचालन तथा मुख्यमंत्री हरित संयंत्र सहित अन्य योजनाओं को देखा। उन्होंने इन योजनाओं की जमीनी हकीकत और पारदर्शी संचालन व्यवस्था की सराहना की। विकसित बोकानेकला पैक्स के अध्यक्ष आलोक कुमार ने आगंतुक प्रतिनिधियों को बेहतर पैक्स संचालन, किसानों से समन्वय, पारदर्शिता एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन के संबंध में प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में टीमवर्क और नियमित मानिटरिंग की अहम भूमिका होती है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विकसित माडल को अपने-अपने क्षेत्रों में लागू करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रखंड के बीसीओ शंकर कुमार भी मौजूद रहे। मोतीहारी के पताही प्रखंड के बोकानेकला पैक्स में सोमवार को विकसित पैक्सों के भ्रमण-दर्शन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत सीतामढ़ी जिले के 25 पैक्स अध्यक्षों व प्रबंधकों का दल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने बोकानेकला पैक्स में संचालित विभिन्न योजनाओं का अवलोकन कर उसकी कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी ली। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान चरोत, पुपरी व नानपुर प्रखंड के पैक्स अध्यक्षों ने धान अधिप्राप्ति कार्य, मिलिंग हेतु धान की गुणवत्ता, जांच प्रक्रिया, पैक्स द्वारा संचालित मत्स्य पालन योजना, सीएससी केंद्र का संचालन तथा मुख्यमंत्री हरित संयंत्र सहित अन्य योजनाओं को देखा। उन्होंने इन योजनाओं की जमीनी हकीकत और पारदर्शी संचालन व्यवस्था की सराहना की। विकसित बोकानेकला पैक्स के अध्यक्ष आलोक कुमार ने आगंतुक प्रतिनिधियों को बेहतर पैक्स संचालन, किसानों से समन्वय, पारदर्शिता एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन के संबंध में प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में टीमवर्क और नियमित मानिटरिंग की अहम भूमिका होती है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विकसित माडल को अपने-अपने क्षेत्रों में लागू करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रखंड के बीसीओ शंकर कुमार भी मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *