2 रुपए के नोट के बदले 25.80 लाख का झांसा:दरभंगा में 9,650 रुपए की ठगी, पुलिस कार्रवाई का फर्जी वीडियो भेजकर डराया

2 रुपए के नोट के बदले 25.80 लाख का झांसा:दरभंगा में 9,650 रुपए की ठगी, पुलिस कार्रवाई का फर्जी वीडियो भेजकर डराया

दरभंगा में एक युवक के साथ साइबर ठगी हुई है। 2 रुपए के 2 नोट के बदले 25.80 लाख रुपए देने का झांसा दिया गया। दरअसल, पीड़ित मुरैठा वार्ड-16 निवासी उमेश महतो ने 6 जनवरी को फेसबुक पर एक वीडियो देखा था। जिसमें पुराने नोटों के बदले ज्यादा से ज्यादा रुपए देने का दावा किया जा रहा था। वीडियो में एक नंबर भी दिया था, उमेश ने उस नंबर पर फोन किया तो ठगों ने 2 पुराने नोटों के बदले 25.80 लाख से ज्यादा रुपए देने की बात कही। इससे पहले ठग ने उमेश का आधार कार्ड और फोटो व्हाट्सएप पर मंगवाया। ठगों ने कुल 9,650 रुपए ठग लिए। ठग और रुपए देने के लिए कह रहे थे, इस बीच उमेश को ठगी का शक हो गया। रुपए देने से इनकार किया तो ठगों ने पुलिस की फर्जी कार्रवाई का वीडियो भेजकर ठराया भी। वीडियो में मारपीट और गाली-गलौज किया जा रहा था। उमेश 6 जनवरी को जाले थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। ठगी से जुड़ी कुछ तस्वीरें… बार-बार रुपए मांगे जाने पर उमेश को ठगी का अहसास हुआ पीड़ित के अनुसार रजिस्ट्रेशन के नाम 750 रुपए मांगे गए, जिसे उमेश ने QR कोड से भेज दिया। इसके बाद ठग ने फोन पर कहा कि 25.80 लाख रुपए का पार्सल तैयार हो चुका है। भेजने के लिए 8900 रुपए और देने होंगे। उमेश ने ये रुपए भी QR कोड से भेज दी। इसके बाद ठगों ने उमेश को व्हास्ट्सएप पर कुछ वीडियो भेजे। जिसमें मशीन से नोट गिने जा रहे थे और कूरियर भेजने की प्रक्रिया करते हुए दिख रहा था। जिसके बाद उमेश को विश्वास हो गया कि 25.80 लाख रुपए भेजे जा रहे हैं। इसके बाद ठग ने 12 हजार रुपए और देने के लिए उमेश से कहा। तब उमेश लगा कि कुछ तो गड़बड़ है। उमेश ने रुपए नहीं दिया। ठगों का नंबर ब्लॉक किया उमेश काफी डर गए थे। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि अब वे क्या करे। इसलिए सबसे पहले उन्होंने ठगों के नंबर को ब्लॉक कर दिया। काफी सोचा-समझा तब जाकर वे पुलिस के पास गए और लिखित शिकायत दर्ज कराई। जाले थानाध्यक्ष कुमार पाल ने कहा कि आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है। दरभंगा में एक युवक के साथ साइबर ठगी हुई है। 2 रुपए के 2 नोट के बदले 25.80 लाख रुपए देने का झांसा दिया गया। दरअसल, पीड़ित मुरैठा वार्ड-16 निवासी उमेश महतो ने 6 जनवरी को फेसबुक पर एक वीडियो देखा था। जिसमें पुराने नोटों के बदले ज्यादा से ज्यादा रुपए देने का दावा किया जा रहा था। वीडियो में एक नंबर भी दिया था, उमेश ने उस नंबर पर फोन किया तो ठगों ने 2 पुराने नोटों के बदले 25.80 लाख से ज्यादा रुपए देने की बात कही। इससे पहले ठग ने उमेश का आधार कार्ड और फोटो व्हाट्सएप पर मंगवाया। ठगों ने कुल 9,650 रुपए ठग लिए। ठग और रुपए देने के लिए कह रहे थे, इस बीच उमेश को ठगी का शक हो गया। रुपए देने से इनकार किया तो ठगों ने पुलिस की फर्जी कार्रवाई का वीडियो भेजकर ठराया भी। वीडियो में मारपीट और गाली-गलौज किया जा रहा था। उमेश 6 जनवरी को जाले थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। ठगी से जुड़ी कुछ तस्वीरें… बार-बार रुपए मांगे जाने पर उमेश को ठगी का अहसास हुआ पीड़ित के अनुसार रजिस्ट्रेशन के नाम 750 रुपए मांगे गए, जिसे उमेश ने QR कोड से भेज दिया। इसके बाद ठग ने फोन पर कहा कि 25.80 लाख रुपए का पार्सल तैयार हो चुका है। भेजने के लिए 8900 रुपए और देने होंगे। उमेश ने ये रुपए भी QR कोड से भेज दी। इसके बाद ठगों ने उमेश को व्हास्ट्सएप पर कुछ वीडियो भेजे। जिसमें मशीन से नोट गिने जा रहे थे और कूरियर भेजने की प्रक्रिया करते हुए दिख रहा था। जिसके बाद उमेश को विश्वास हो गया कि 25.80 लाख रुपए भेजे जा रहे हैं। इसके बाद ठग ने 12 हजार रुपए और देने के लिए उमेश से कहा। तब उमेश लगा कि कुछ तो गड़बड़ है। उमेश ने रुपए नहीं दिया। ठगों का नंबर ब्लॉक किया उमेश काफी डर गए थे। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि अब वे क्या करे। इसलिए सबसे पहले उन्होंने ठगों के नंबर को ब्लॉक कर दिया। काफी सोचा-समझा तब जाकर वे पुलिस के पास गए और लिखित शिकायत दर्ज कराई। जाले थानाध्यक्ष कुमार पाल ने कहा कि आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *