बांका के बौसी प्रखंड में 14 जनवरी को होने वाले मंदार महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस महोत्सव के लिए स्कूली बच्चों में भी उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में रजौन प्रखंड के इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय धौनी रजौन में मंदार महोत्सव कार्यक्रम के लिए ऑडिशन आयोजित किया गया। ऑडिशन कार्यक्रम का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रम समन्वयक कुंदन कुमार बिहार, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश रंजन, संगीत शिक्षक सुशील कुमार, संजीव कुमार, मौसम सिंह और धर्मेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। 240 छात्र-छात्राओं ने ऑडिशन में लिया हिस्सा धोरैया और रजौन प्रखंड क्षेत्र के 40 सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों के लगभग 240 छात्र-छात्राओं ने इस ऑडिशन में हिस्सा लिया। बच्चों ने एकल गीत, सामूहिक गीत, एकल नृत्य, सामूहिक गायन और वादन जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय उच्च विद्यालय धौनी की छात्राओं ने मंदार पर्वत से जुड़े समुद्र मंथन की आकर्षक प्रस्तुति दी। इसमें दर्शाया गया कि कैसे देवताओं और असुरों ने अमृत प्राप्ति के लिए समुद्र मंथन किया था, जिसमें मंदराचल पर्वत का उपयोग किया गया था। 12 जनवरी को होगा फाइनल ऑडिशन चयनित बाल कलाकारों को 12 जनवरी को मंदार महोत्सव के मुख्य मंच पर अंतिम ऑडिशन देना होगा। इसके बाद अंतिम रूप से चयनित बच्चों को 15 से 17 जनवरी के बीच मंदार महोत्सव के मंच पर अपनी प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा। पूर्वी बिहार का सबसे बड़ा मंदार महोत्सव सह मेला का भव्य आगाज 14 जनवरी को होगा। जिला प्रशासन की देखरेख में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।भव्य मेला को लेकर विभिन्न प्रकार के झूले और दुकानें लगने शुरू हो गई है। इस वर्ष मंदार महोत्सव पर 5 दिनों के लिए आयोजित होगी। इसके पूर्व तीन दिनों तक ही मंदार महोत्सव आयोजित होती थी। बांका के बौसी प्रखंड में 14 जनवरी को होने वाले मंदार महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस महोत्सव के लिए स्कूली बच्चों में भी उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में रजौन प्रखंड के इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय धौनी रजौन में मंदार महोत्सव कार्यक्रम के लिए ऑडिशन आयोजित किया गया। ऑडिशन कार्यक्रम का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रम समन्वयक कुंदन कुमार बिहार, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश रंजन, संगीत शिक्षक सुशील कुमार, संजीव कुमार, मौसम सिंह और धर्मेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। 240 छात्र-छात्राओं ने ऑडिशन में लिया हिस्सा धोरैया और रजौन प्रखंड क्षेत्र के 40 सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों के लगभग 240 छात्र-छात्राओं ने इस ऑडिशन में हिस्सा लिया। बच्चों ने एकल गीत, सामूहिक गीत, एकल नृत्य, सामूहिक गायन और वादन जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय उच्च विद्यालय धौनी की छात्राओं ने मंदार पर्वत से जुड़े समुद्र मंथन की आकर्षक प्रस्तुति दी। इसमें दर्शाया गया कि कैसे देवताओं और असुरों ने अमृत प्राप्ति के लिए समुद्र मंथन किया था, जिसमें मंदराचल पर्वत का उपयोग किया गया था। 12 जनवरी को होगा फाइनल ऑडिशन चयनित बाल कलाकारों को 12 जनवरी को मंदार महोत्सव के मुख्य मंच पर अंतिम ऑडिशन देना होगा। इसके बाद अंतिम रूप से चयनित बच्चों को 15 से 17 जनवरी के बीच मंदार महोत्सव के मंच पर अपनी प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा। पूर्वी बिहार का सबसे बड़ा मंदार महोत्सव सह मेला का भव्य आगाज 14 जनवरी को होगा। जिला प्रशासन की देखरेख में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।भव्य मेला को लेकर विभिन्न प्रकार के झूले और दुकानें लगने शुरू हो गई है। इस वर्ष मंदार महोत्सव पर 5 दिनों के लिए आयोजित होगी। इसके पूर्व तीन दिनों तक ही मंदार महोत्सव आयोजित होती थी।


