जींद के सफीदों में 24 वर्षीय युवती लापता:परिवार को सोता छोड़ रात में निकली; नहीं लगा कोई सुराग, केस दर्ज

जींद के सफीदों में 24 वर्षीय युवती लापता:परिवार को सोता छोड़ रात में निकली; नहीं लगा कोई सुराग, केस दर्ज

जींद जिले के सफीदों शहर से एक 24 वर्षीय युवती के लापता होने की खबर सामने आई है। युवती रात को परिजनों के साथ सोई थी, लेकिन सुबह वह गायब मिली। सफीदों पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रात में सोई, सुबह नहीं मिली सफीदों शहर के वार्ड नंबर 6 निवासी सतबीर ने पुलिस में अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, 13 मार्च की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। सुबह उठने पर जब देखा गया तो उनकी बेटी अपने कमरे में नहीं थी। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। कबूतरिया रंग का सूट और चप्पल पहने थी युवती परिजनों ने बताया कि युवती ने कबूतरिया रंग का सूट और चप्पल पहनी हुई थी। उसकी लंबाई करीब 5 फुट 4 इंच, रंग गोरा और उम्र लगभग 24 वर्ष है। परिवार का कहना है कि वह बिना बताए कहीं चली गई है और अब तक उसका कोई पता नहीं चला है। पिता ने लगाई बेटी की तलाश की गुहार पिता सतबीर ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं और उनके दो बच्चे हैं। उन्होंने पुलिस से बेटी को जल्द से जल्द तलाशने की मांग की है। पुलिस ने दर्ज किया केस थाना शहर सफीदों पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 127(6) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में सूचना भेजी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *