कोटपूतली-बहरोड़ में 232 सरकारी कर्मचारी निरीक्षण में अनुपस्थित:प्रशासनिक सुधार विभाग के राज्य स्तरीय दल ने किया कार्यालयों का निरीक्षण

कोटपूतली-बहरोड़ में 232 सरकारी कर्मचारी निरीक्षण में अनुपस्थित:प्रशासनिक सुधार विभाग के राज्य स्तरीय दल ने किया कार्यालयों का निरीक्षण

कोटपूतली-बहरोड़ में प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग के राज्य स्तरीय निरीक्षण दल ने विभिन्न सरकारी कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान 27 राजपत्रित और 205 अराजपत्रित सहित कुल 232 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। यह निरीक्षण अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग के निर्देशानुसार किया गया। दल का नेतृत्व शासन उप सचिव एवं अतिरिक्त निदेशक (निरीक्षण) सुनील कुमार शर्मा ने किया। दल में अनुभागाधिकारी महेंद्र कुमार सरावता, तरुण मीणा, सुरेंद्र सिंह नौहवार और लिपिक ग्रेड-द्वितीय कृष्णावतार कटारिया शामिल थे। अतिरिक्त निदेशक ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विभिन्न कार्यालयों और अनुभागों से कुल 38 उपस्थिति रजिस्टर जब्त किए गए। इनमें 38 राजपत्रित अधिकारियों/कर्मचारियों में से 27 और 336 अराजपत्रित अधिकारियों/कर्मचारियों में से 205 अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित पाए गए इन कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए उच्च स्तर पर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *