बक्सर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। बुधवार को नई भोजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी की एक बड़ी योजना को नाकाम करते हुए 22 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए। बक्सर के पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 13 जनवरी 2026 को नया भोजपुर थाना को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, नया भोजपुर पुल के नीचे एक सफेद हुंडई कार और काले-पीले रंग के टेम्पो में गांजा की बड़ी खेप लोड की जा रही थी। विशेष टीम का गठन
एसपी शुभम आर्य ने बताया कि सूचना की पुष्टि के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरांव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नया भोजपुर पुल के पास घेराबंदी की। मौके पर कुछ लोग एक कार से टेम्पो में मादक पदार्थ लोड करते देखे गए। दो व्यक्तियों को मौके से पकड़ लिया
पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो व्यक्तियों को मौके से पकड़ लिया। पुलिस द्वारा दोनों वाहनों की तलाशी ली गई, जिसमें कुल 22 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। दो मोबाइल फोन भी जब्त किए
इसके साथ ही एक टेम्पो (रजिस्ट्रेशन संख्या UP67AT3419), एक कार (रजिस्ट्रेशन संख्या WB12C4455) और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिमरी दुल्हपुर थाना क्षेत्र, जिला बक्सर निवासी अखिलेश कुमार यादव (पिता विद्यासागर यादव) और हरेंद्र माली (पिता चुनालाल माली) के रूप में हुई है। इस मामले में नई भोजपुर थाना कांड संख्या 08/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसपी शुभम आर्य ने कहा कि इस तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बक्सर पुलिस नशे के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और भविष्य में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। बक्सर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। बुधवार को नई भोजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी की एक बड़ी योजना को नाकाम करते हुए 22 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए। बक्सर के पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 13 जनवरी 2026 को नया भोजपुर थाना को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, नया भोजपुर पुल के नीचे एक सफेद हुंडई कार और काले-पीले रंग के टेम्पो में गांजा की बड़ी खेप लोड की जा रही थी। विशेष टीम का गठन
एसपी शुभम आर्य ने बताया कि सूचना की पुष्टि के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरांव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नया भोजपुर पुल के पास घेराबंदी की। मौके पर कुछ लोग एक कार से टेम्पो में मादक पदार्थ लोड करते देखे गए। दो व्यक्तियों को मौके से पकड़ लिया
पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो व्यक्तियों को मौके से पकड़ लिया। पुलिस द्वारा दोनों वाहनों की तलाशी ली गई, जिसमें कुल 22 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। दो मोबाइल फोन भी जब्त किए
इसके साथ ही एक टेम्पो (रजिस्ट्रेशन संख्या UP67AT3419), एक कार (रजिस्ट्रेशन संख्या WB12C4455) और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिमरी दुल्हपुर थाना क्षेत्र, जिला बक्सर निवासी अखिलेश कुमार यादव (पिता विद्यासागर यादव) और हरेंद्र माली (पिता चुनालाल माली) के रूप में हुई है। इस मामले में नई भोजपुर थाना कांड संख्या 08/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसपी शुभम आर्य ने कहा कि इस तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बक्सर पुलिस नशे के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और भविष्य में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


