21वीं राज्य स्तरीय यूथ बालक-बालिका वॉलीबॉल चैंपियनशिप:बेगूसराय में दूसरा दिन भी रहा रोमांचक, क्वार्टर फाइनल में पहुंची नालंदा-भागलपुर की टीम

21वीं राज्य स्तरीय यूथ बालक-बालिका वॉलीबॉल चैंपियनशिप:बेगूसराय में दूसरा दिन भी रहा रोमांचक, क्वार्टर फाइनल में पहुंची नालंदा-भागलपुर की टीम

शताब्दी मैदान मंझौल में शिक्षाविद् बोढ़न प्रसाद सिंह मेमोरियल 21वीं राज्य स्तरीय यूथ बालक एवं बालिका वॉलीबॉल डे-नाइट चैंपियनशिप 2026 का रोमांच दूसरे दिन भी जारी रहा। बिहार के विभिन्न जिलों से आई टीमों के बीच कड़े मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मैदान में पहुंचे। प्रतियोगिता में बिहार के अलग-अलग जिलों से कुल 36 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें 26 बालक और 10 बालिका टीमें शामिल हैं। शनिवार की शाम तक लीग चरण के 24 मैच संपन्न हो चुके हैं, जिनमें 17 बालक वर्ग और 7 बालिका वर्ग के रहे। नालंदा और भागलपुर ने तीन-तीन मैच जीते हैं। जबकि, सारण और पटना ने दो-दो मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। प्रतियोगिता के सफल संचालन में बिहार वॉलीबॉल संघ के सचिव रामाशीष प्रसाद सिंह, अजय राय, टेक्निकल संयोजक निखिल कुमार, आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश राज और दीवाकर भारती सक्रिय हैं। 15 निर्णायक मैचों की देखरेख कर रहे रेफरी बोर्ड के संयोजक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में 15 निर्णायक मैचों की देखरेख कर रहे हैं। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार की शाम बिहार के खेल मंत्री श्रेयसी सिंह और गन्ना मंत्री संजय पासवान ने किया था। रविवार को समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव और डीजीपी विनय कुमार शामिल होंगे। शताब्दी मैदान मंझौल में शिक्षाविद् बोढ़न प्रसाद सिंह मेमोरियल 21वीं राज्य स्तरीय यूथ बालक एवं बालिका वॉलीबॉल डे-नाइट चैंपियनशिप 2026 का रोमांच दूसरे दिन भी जारी रहा। बिहार के विभिन्न जिलों से आई टीमों के बीच कड़े मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मैदान में पहुंचे। प्रतियोगिता में बिहार के अलग-अलग जिलों से कुल 36 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें 26 बालक और 10 बालिका टीमें शामिल हैं। शनिवार की शाम तक लीग चरण के 24 मैच संपन्न हो चुके हैं, जिनमें 17 बालक वर्ग और 7 बालिका वर्ग के रहे। नालंदा और भागलपुर ने तीन-तीन मैच जीते हैं। जबकि, सारण और पटना ने दो-दो मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। प्रतियोगिता के सफल संचालन में बिहार वॉलीबॉल संघ के सचिव रामाशीष प्रसाद सिंह, अजय राय, टेक्निकल संयोजक निखिल कुमार, आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश राज और दीवाकर भारती सक्रिय हैं। 15 निर्णायक मैचों की देखरेख कर रहे रेफरी बोर्ड के संयोजक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में 15 निर्णायक मैचों की देखरेख कर रहे हैं। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार की शाम बिहार के खेल मंत्री श्रेयसी सिंह और गन्ना मंत्री संजय पासवान ने किया था। रविवार को समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव और डीजीपी विनय कुमार शामिल होंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *