पटना नगर निगम की 20वीं सशक्त स्थायी समिति की बैठक आज है। मेयर सीता साहू की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में शहर के विकास और जनता की सुविधाओं से जुड़े 63 से अधिक एजेंडों पर चर्चा होगी। इस बैठक के एजेंडे में सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा जलापूर्ति का है। गर्मी के मौसम की आहट को देखते हुए शहर के कई वार्डों में पानी की किल्लत दूर करने के लिए दर्जनों योजनाओं को मंजूरी दी जा सकती है। टैक्स एसेसमेंट, रेवन्यू कलेक्शन के लिए एजेंसी का चयन इस बैठक में निगम क्षेत्र के अंतर्गत भवनों के नए सिरे से टैक्स एसेसमेंट और रेवन्यू कलेक्शन के लिए एक नई एजेंसी का चयन किया जाएगा। इसके अलावा शहर में शौचालयों के बेहतर संचालन और रखरखाव को लेकर एक ठोस नीतिगत निर्णय लिया जाएगा। पिछली बैठकों में स्वीकृत मॉडल शौचालयों के निर्माण की प्रगति रिपोर्ट भी पेश की जाएगी। छठ महापर्व को लेकर कार्यों पर होगी चर्चा विशेष रूप से साल 2025 के चैती और कार्तिक छठ महापर्व के दौरान कई घाटों पर कराए गए कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति दी जाएगी। बांकीपुर अंचल के विभिन्न घाटों जैसे काली घाट, कदम घाट, मिश्री घाट और पथरी घाट पर बालू भराई, रेलिंग पेंटिंग और पहुंच पथ की मरम्मत जैसे कार्यों पर भी चर्चा होगी। आज 1 बजे मेयर के चेम्बर में आयोजित बैठक में सभी विषयों पर चर्चा होगी। नई बोरिंग और पाइपलाइन विस्तार पर होगी चर्चा शहर के विभिन्न वार्डों में नई बोरिंग और पाइपलाइन विस्तार पर बड़ा फैसला होने की उम्मीद है। वार्ड संख्या 1, 7, 22, 25, 26, 29, 42, 43, 46, 49, 52, 61 और 72 जैसे क्षेत्रों में उच्च प्रवाह वाले बोरिंग लगाने और पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाने के प्रस्ताव कार्यसूची में शामिल हैं। इसके अलावे कई मोहल्लों में नई सड़कों और आरसीसी नालों के निर्माण की योजना भी तैयार है। पटना नगर निगम की 20वीं सशक्त स्थायी समिति की बैठक आज है। मेयर सीता साहू की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में शहर के विकास और जनता की सुविधाओं से जुड़े 63 से अधिक एजेंडों पर चर्चा होगी। इस बैठक के एजेंडे में सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा जलापूर्ति का है। गर्मी के मौसम की आहट को देखते हुए शहर के कई वार्डों में पानी की किल्लत दूर करने के लिए दर्जनों योजनाओं को मंजूरी दी जा सकती है। टैक्स एसेसमेंट, रेवन्यू कलेक्शन के लिए एजेंसी का चयन इस बैठक में निगम क्षेत्र के अंतर्गत भवनों के नए सिरे से टैक्स एसेसमेंट और रेवन्यू कलेक्शन के लिए एक नई एजेंसी का चयन किया जाएगा। इसके अलावा शहर में शौचालयों के बेहतर संचालन और रखरखाव को लेकर एक ठोस नीतिगत निर्णय लिया जाएगा। पिछली बैठकों में स्वीकृत मॉडल शौचालयों के निर्माण की प्रगति रिपोर्ट भी पेश की जाएगी। छठ महापर्व को लेकर कार्यों पर होगी चर्चा विशेष रूप से साल 2025 के चैती और कार्तिक छठ महापर्व के दौरान कई घाटों पर कराए गए कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति दी जाएगी। बांकीपुर अंचल के विभिन्न घाटों जैसे काली घाट, कदम घाट, मिश्री घाट और पथरी घाट पर बालू भराई, रेलिंग पेंटिंग और पहुंच पथ की मरम्मत जैसे कार्यों पर भी चर्चा होगी। आज 1 बजे मेयर के चेम्बर में आयोजित बैठक में सभी विषयों पर चर्चा होगी। नई बोरिंग और पाइपलाइन विस्तार पर होगी चर्चा शहर के विभिन्न वार्डों में नई बोरिंग और पाइपलाइन विस्तार पर बड़ा फैसला होने की उम्मीद है। वार्ड संख्या 1, 7, 22, 25, 26, 29, 42, 43, 46, 49, 52, 61 और 72 जैसे क्षेत्रों में उच्च प्रवाह वाले बोरिंग लगाने और पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाने के प्रस्ताव कार्यसूची में शामिल हैं। इसके अलावे कई मोहल्लों में नई सड़कों और आरसीसी नालों के निर्माण की योजना भी तैयार है।


