शामली में यूपी एसआई भर्ती की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जनपद के कुल 11 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित इस परीक्षा में 2036 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 7680 अभ्यर्थियों में से 5644 उपस्थित रहे, जबकि 2036 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए। कुल उपस्थिति प्रतिशत लगभग 73.49% और अनुपस्थिति प्रतिशत लगभग 26.51% रहा। प्रथम पाली में कुल 3840 अभ्यर्थियों में से 2782 उपस्थित रहे और 1058 अनुपस्थित थे। इस पाली में उपस्थिति लगभग 72.44% रही। द्वितीय पाली में 3840 अभ्यर्थियों में से 2862 उपस्थित हुए, जबकि 978 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में उपस्थिति प्रतिशत लगभग 74.53% दर्ज किया गया। परीक्षा जनपद के 11 केंद्रों पर आयोजित की गई, जिनमें ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज माजरा रोड, राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज करनाल रोड, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज मिल रोड, पब्लिक इंटर कॉलेज पानीपत रोड कैराना, वी.वी. इंटर कॉलेज एम.एस.के रोड, विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय पानीपत रोड कैराना, लाला लाजपत राय कन्या इंटर कॉलेज रेलवे रोड थानाभवन, लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज रेलवे रोड थानाभवन, किसान इंटर कॉलेज मोहल्ला खेल थानाभवन, श्री चंदन लाल नेशनल इंटर कॉलेज रेलवे रोड कांधला और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रेलवे रोड कांधला शामिल थे। परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद प्रशासन और शामली पुलिस द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी और आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए थे। संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।


