2016 ही अच्छा था… सपना भवानी ने माही, जीवा और सुशांत सिंह राजपूत संग सीक्रेट गैंग का किया खुलासा

2016 ही अच्छा था… सपना भवानी ने माही, जीवा और सुशांत सिंह राजपूत संग सीक्रेट गैंग का किया खुलासा

Sapna Bhavnani On Trend 2016: बॉलीवुड के हैंडसम दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (SSR) और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के बीच का रिश्ता हमेशा से खास रहा है। हाल ही में सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट और एक्ट्रेस सपना भवानी ने इन दोनों स्टार्स की कुछ दुर्लभ और अनदेखी फोटोज शेयर कर पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। इन फोटोज के साथ सपना ने कुछ ऐसे मजेदार किस्से भी शेयर किए हैं, जो पहले कभी सामने नहीं आए थे।

सपना भवानी ने सुशांत सिंह राजपूत संग सीक्रेट गैंग का किया खुलासा

बता दें, सपना भवानी ने ये फोटोज इन दिनों सोशल मीडिया पर चल रहे ‘2026 Vs 2016’ ट्रेंड के तहत शेयर कीं है। इस ट्रेंड में लोग 10 साल पुराने यानी 2016 के उन सुनहरे मोमेंट्स, मूड और यादों को शेयर कर रहे हैं, जिन्हें वे आज भी मिस करते हैं। सपना ने अपनी पोस्ट में ये भी लिखा, “2016 के ट्रेंड में शामिल हो रही हूं, 2016 ही अच्छा था … 10 साल ज्यादा पुराने नहीं थे, फिर भी जो थे ये है।” बता दें, सपना के जरिए शेयर की गई तस्वीरों में सुशांत सिंह राजपूत खिलखिलाकर हंसते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो के पीछे की कहानी बताते हुए सपना ने लिखा, “मैं सुशांत को माही (धोनी) के बारे में कुछ अंदरूनी राज (secrets) बता रही थी और वो सुनकर हंस रहे थे।”

Sapna Bhavani

इतना ही नहीं, सपना लंबे समय तक धोनी की हेयरस्टाइलिस्ट रही हैं और वो उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के भी काफी करीब रही हैं। उन्होंने एक और फोटो शेयर की जिसमें सुशांत, धोनी और नन्ही जीवा एक साथ दिख रहे हैं और इस पर सपना ने खुलासा किया कि सुशांत और जीवा ने मिलकर अपना एक ‘गैंग’ बना लिया था। हालांकि, याद दिला दें कि साल 2016 ही वो साल था जब सुशांत की सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ रिलीज हुई थी। नीरज पांडे के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सुशांत ने धोनी का किरदार निभाया था। फिल्म की तैयारी के दौरान सुशांत और धोनी के बीच गहरी दोस्ती हो गई थी, जिसकी झलक सपना की इन फोटोज में साफ नजर आ रही है।

Sapna Bhavani

आत्महत्या का मामला

दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। सालों की जांच और तमाम कयासों के बाद अधिकारियों ने इसे आत्महत्या का मामला बताया था। इस मामले के दौरान एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को ड्रग्स खरीदने के आरोपों में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गिरफ्तार किया था और उन्हें जेल भी काटनी पड़ी थी। साथ ही, सपना भवानी के जरिए शेयर की गई इन यादों ने एक बार फिर सुशांत के फैंस को भावुक कर दिया है। इस पर फैंस कमेंट्स में लिख रहे हैं कि सुशांत और धोनी की ये जोड़ी हमेशा उनके दिलों में जिंदा रहेगी, लेकिन न्याय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *