नवादा में 20-सूत्री कमेटी की बैठक:प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह ने जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की

नवादा में 20-सूत्री कमेटी की बैठक:प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह ने जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की

नवादा में प्रभारी मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20-सूत्री) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। खेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की मंत्री सुश्री सिंह ने जिले में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। बैठक के प्रारंभ में जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश ने पौधा भेंट कर माननीय मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद निदेशक, डीआरडीए ने पिछली 20-सूत्री बैठक में लिए गए निर्णयों पर की गई कार्रवाई का विभागवार विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। समीक्षा के दौरान कौआकोल प्रखंड स्थित माध्यमिक स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर स्थिति पर चर्चा हुई। सिविल सर्जन ने बताया कि नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है और संविदा प्रक्रिया विभागीय स्तर पर जारी है। प्रभारी मंत्री ने इस विषय पर गंभीरता दिखाते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। इसी क्रम में वारिसलीगंज प्रखंड में एक आंगनबाड़ी केंद्र के सरकारी भवन होने के बावजूद सेविका द्वारा निजी आवास से संचालन किए जाने का मामला सामने आया। इस पर प्रभारी मंत्री ने डीपीओ, आईसीडीएस को तत्काल स्थल जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने आगामी बैठक में सरकारी भवन में संचालित और भवनहीन आंगनबाड़ी केंद्रों की अद्यतन सूची प्रस्तुत करने को भी कहा। वारिसलीगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत कोचगांव स्थित पुरानी पोखर में नल-जल योजना के पानी के जमा होने से जल निकासी की समस्या पर भी चर्चा की गई। कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल, नवादा ने बताया कि स्थल निरीक्षण कर लिया गया है। नवादा में प्रभारी मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20-सूत्री) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। खेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की मंत्री सुश्री सिंह ने जिले में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। बैठक के प्रारंभ में जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश ने पौधा भेंट कर माननीय मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद निदेशक, डीआरडीए ने पिछली 20-सूत्री बैठक में लिए गए निर्णयों पर की गई कार्रवाई का विभागवार विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। समीक्षा के दौरान कौआकोल प्रखंड स्थित माध्यमिक स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर स्थिति पर चर्चा हुई। सिविल सर्जन ने बताया कि नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है और संविदा प्रक्रिया विभागीय स्तर पर जारी है। प्रभारी मंत्री ने इस विषय पर गंभीरता दिखाते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। इसी क्रम में वारिसलीगंज प्रखंड में एक आंगनबाड़ी केंद्र के सरकारी भवन होने के बावजूद सेविका द्वारा निजी आवास से संचालन किए जाने का मामला सामने आया। इस पर प्रभारी मंत्री ने डीपीओ, आईसीडीएस को तत्काल स्थल जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने आगामी बैठक में सरकारी भवन में संचालित और भवनहीन आंगनबाड़ी केंद्रों की अद्यतन सूची प्रस्तुत करने को भी कहा। वारिसलीगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत कोचगांव स्थित पुरानी पोखर में नल-जल योजना के पानी के जमा होने से जल निकासी की समस्या पर भी चर्चा की गई। कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल, नवादा ने बताया कि स्थल निरीक्षण कर लिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *