डबवाली के दुर्गा मंदिर से 20 लाख की चोरी:अलमारी का ताला तोड़ा, 120 ग्राम सोने के जेवर; हनुमान जी का मुकुट, कैश चुराया

डबवाली के दुर्गा मंदिर से 20 लाख की चोरी:अलमारी का ताला तोड़ा, 120 ग्राम सोने के जेवर; हनुमान जी का मुकुट, कैश चुराया

सिरसा जिले के डबवाली में स्थित माता दुर्गा मंदिर में अज्ञात चोरों ने नकदी और ज्वलेरी समेत बीस लाख की चोरी कर ली और फरार हो गए। यह घटना गोल बाजार पुलिस चौकी के अंतर्गत वार्ड नंबर 3 की आर्य समाज स्कूल वाली गली में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंदिर के प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि, बुधवार रात करीब 9:30 बजे उन्होंने और पुजारी विष्णु ने मंदिर के कपाट बंद कर ताला लगा दिया था। गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे जब पुजारी विष्णु मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने कमरे में रखी गोदरेज की अलमारी और दरवाजा खुला पाया। दरवाजे की पत्ती टूटी हुई थी। अलमारी से चोरी किए कीमती जेवरात चोरों ने अलमारी से करीब 120 ग्राम सोने के जेवरात, जिसमें 10 नग, 2 नथ, 4 छत्र, 2 चूड़ियां, एक कड़ा और एक हार शामिल हैं, चुरा लिए। इसके अलावा, करीब 250 ग्राम चांदी के चार छत्र, 35 हजार रुपए और सिक्के भी गायब थे। हनुमान जी की मूर्ति पर सजा करीब 500 ग्राम वजन का चांदी का मुकुट भी चोरी हो गया। गोल बाजार चौकी प्रभारी एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया। पुलिस आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और इस क्षेत्र के डंप डेटा भी उठाए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों का सुराग लगाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *