सिरसा में आई-20 कार ने युवक को मारी टक्कर:गांव से दूध लेने गया था, पीछे से आ रही थी गाड़ी, केस दर्ज

सिरसा में आई-20 कार ने युवक को मारी टक्कर:गांव से दूध लेने गया था, पीछे से आ रही थी गाड़ी, केस दर्ज

सिरसा में आई-20 कार ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक को काफी चोटें लगी है। युवक गांव से दूध लेने के लिए पैदल जा रहा था। तभी पीछ से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। अभी युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने घायल के बयान पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सुभाष कुमार ने बताया कि वह जिले के गांव भरोखा का रहने वाला है। शाम करीब 7.30 बजे वह गांव से परिहारी दूध लेने के लिए पैदल जा रहा था। जब वह अपने गांव भरोखा से करीब दो किलोमीटर दूर पनिहारी रोड पर पहुंचा तो पीछे से एक गाड़ी आई और उसे टक्कर मार दी। इस कारण वह नीचे गिर गया और उसे चोट लगी। आई-20 गाड़ी ने थी और उसे चोट लगने के कारण कुछ दिखाई नहीं दिया। वह बेहोश हो गया और उसे अस्पताल में पहुंचाया गया। उसे होश आया तो वह अस्पताल में दाखिल था। गंभीर चोट लगने के कारण उसे डॉक्टरों ने निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *