हनुमानगढ़ में 2 युवक हेरोइन के साथ गिरफ्तार:गश्त के दौरान बाइक सवार को दबोचा, 9.15 ग्राम चिट्टा जब्त

हनुमानगढ़ में 2 युवक हेरोइन के साथ गिरफ्तार:गश्त के दौरान बाइक सवार को दबोचा, 9.15 ग्राम चिट्टा जब्त

हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा थाना इलाके में पुलिस ने गश्त के दौरान 2 युवकों को 9.15 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गुरुवार देर शाम पीलीबंगा थाना पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। रोही चक 13-14 पीबीएन के पास एक संदिग्ध बाइक सवार युवकों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उनके पास से 9.15 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान गुरमीत सिंह उर्फ गीतू (25) और अमरीक सिंह उर्फ बीकू (26) के रूप में हुई है, जो श्रीगंगानगर जिले के चक 85 एनएनपी, मुकलावा के निवासी हैं। वे एक बाइक पर सवार होकर क्षेत्र में घूम रहे थे।
यह कार्रवाई पीलीबंगा थाने में तैनात एसआई वीरचंद ने अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान की। मादक पदार्थ मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उनकी बाइक भी जब्त कर ली गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *