उज्जैन में चाकू के साथ 2 युवक गिरफ्तार:नर्सिंग कॉलेज हॉस्टल के पास से पकड़ाए; 2 चाकूबाजी की घटनाओं के बाद की कार्रवाई

उज्जैन में चाकू के साथ 2 युवक गिरफ्तार:नर्सिंग कॉलेज हॉस्टल के पास से पकड़ाए; 2 चाकूबाजी की घटनाओं के बाद की कार्रवाई

उज्जैन पुलिस ने देवास गेट थाना क्षेत्र में दो युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। मुखबिर से सूचना मिली कि दो आरोपी नर्सिंग कॉलेज हॉस्टल के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे थे। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर में उज्जैन पुलिस विशेष चेकिंग अभियान चला रही है। पुलिस का कहना है कि थाना देवास गेट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक नर्सिंग कॉलेज हॉस्टल गेट के पास अवैध धारदार हथियार लेकर किसी गंभीर वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। दोनों गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सावन शेर (24 वर्ष) एवं रौनक करपुरिया (19 वर्ष), दोनों निवासी बहादुरगंज, उज्जैन के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से लोहे के खटकेदार धारदार चाकू बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, सोमवार देर रात चाकू बाजी की दो घटनाएं अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई थी उसके बाद पुलिस एक्शन मोड में नजर आई। बुधवार को त्योहार होने के कारण किसी प्रकार की असामाजिक तत्व अशांति न फैलाए इसलिए ये चेकिंग जारी रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *