शिवहर में 2 साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या:बोरे में बंद मिला शव, चाची गिरफ्तार; बोली-बदला लेने के लिए बच्चे की ली जान

शिवहर में 2 साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या:बोरे में बंद मिला शव, चाची गिरफ्तार; बोली-बदला लेने के लिए बच्चे की ली जान

शिवहर के ताजपुर गांव में एक 2 साल 2 महीने के बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है। शुक्रवार की देर रात बच्चे का शव घर के छज्जे के पास बोरे में बंद मिला। मृतक की पहचान ताजपुर निवासी अरुण शाह का बेटा सुजीत कुमार के रूप में हुई है। अरुण शाह नागालैंड में मजदूरी करते हैं, जबकि उनकी पत्नी चिंता देवी गांव में बच्चों की देखभाल करती हैं। परिवार में सुजीत के अलावा एक तीन साल की बेटी भी है। ग्रामीणों के अनुसार, सुजीत कुमार 13 मार्च की सुबह करीब 10 बजे से लापता था। परिवार और ग्रामीणों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद शिवहर थाना पुलिस को मामले की सूचना दी गई। चचेरे चाचा के घर से मिली बॉडी पुलिस को सूचना मिलने के बाद जांच शुरू की गई। इसी क्रम में पुलिस को जानकारी मिली कि अरुण शाह के चचेरे भाई चंद किशोर शाह के घर में शव से संबंधित सुराग मिल सकते हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने चंद किशोर शाह के घर की तलाशी ली, जहां छज्जे के पास एक बोरे में बंद सुजीत कुमार का शव बरामद हुआ। घटनास्थल पर शुभांक मिश्रा, सुशील कुमार, नगर थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह सहित कई थानों की पुलिस और एफएसएल टीम पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शिवहर भेज दिया है। गांव में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जमीनी विवाद में बच्चे की हत्या ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि चंद किशोर शाह की पत्नी पार्वती देवी ने बच्चे की गला दबाकर हत्या की है। बताया जा रहा है कि सुजीत की मां चिंता देवी और पार्वती देवी के बीच जमीन संबंधी विवाद को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था। मृत बच्चे के मामा मंडन साह ने बताया कि पहले से चल रहे विवाद के कारण ही आरोपी महिला ने मासूम की हत्या कर दी और शव को बोरे में बंद कर घर के छज्जे के पास छिपा दिया। उन्होंने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। सुबह 11 बजे बच्चे के गायब होने की मिली थी सूचना

इस मामले में पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बताया कि ताजपुर गांव से सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली थी कि दो साल का बच्चा सुबह से गायब है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी गई थी। इसी दौरान एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो परिवारों के बीच पहले से विवाद चल रहा था और वहां तलाशी लेने पर अहम सुराग मिल सकता है। आरोपी महिला ने जुर्म किया कबूल एसपी ने बताया कि थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संबंधित घर में सर्च अभियान चलाया। तलाशी के दौरान वहां से एक बोरा बरामद हुआ, जिसमें करीब दो साल के बच्चे का शव मिला। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी महिला ने यह स्वीकार किया है कि आपसी विवाद में बदला लेने के लिए मैंने बच्चे की हत्या कर दी। गला दबाकर बच्चे की हत्या उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर जांच कराई गई है और सभी साक्ष्यों को एकत्र किया जा रहा है। शव की स्थिति देखने से प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बच्चे का गला दबाकर हत्या की गई है। गले पर कुछ स्क्रैच मार्क भी पाए गए हैं और शव का रंग भी नीला पड़ गया था। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शिवहर के ताजपुर गांव में एक 2 साल 2 महीने के बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है। शुक्रवार की देर रात बच्चे का शव घर के छज्जे के पास बोरे में बंद मिला। मृतक की पहचान ताजपुर निवासी अरुण शाह का बेटा सुजीत कुमार के रूप में हुई है। अरुण शाह नागालैंड में मजदूरी करते हैं, जबकि उनकी पत्नी चिंता देवी गांव में बच्चों की देखभाल करती हैं। परिवार में सुजीत के अलावा एक तीन साल की बेटी भी है। ग्रामीणों के अनुसार, सुजीत कुमार 13 मार्च की सुबह करीब 10 बजे से लापता था। परिवार और ग्रामीणों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद शिवहर थाना पुलिस को मामले की सूचना दी गई। चचेरे चाचा के घर से मिली बॉडी पुलिस को सूचना मिलने के बाद जांच शुरू की गई। इसी क्रम में पुलिस को जानकारी मिली कि अरुण शाह के चचेरे भाई चंद किशोर शाह के घर में शव से संबंधित सुराग मिल सकते हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने चंद किशोर शाह के घर की तलाशी ली, जहां छज्जे के पास एक बोरे में बंद सुजीत कुमार का शव बरामद हुआ। घटनास्थल पर शुभांक मिश्रा, सुशील कुमार, नगर थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह सहित कई थानों की पुलिस और एफएसएल टीम पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शिवहर भेज दिया है। गांव में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जमीनी विवाद में बच्चे की हत्या ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि चंद किशोर शाह की पत्नी पार्वती देवी ने बच्चे की गला दबाकर हत्या की है। बताया जा रहा है कि सुजीत की मां चिंता देवी और पार्वती देवी के बीच जमीन संबंधी विवाद को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था। मृत बच्चे के मामा मंडन साह ने बताया कि पहले से चल रहे विवाद के कारण ही आरोपी महिला ने मासूम की हत्या कर दी और शव को बोरे में बंद कर घर के छज्जे के पास छिपा दिया। उन्होंने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। सुबह 11 बजे बच्चे के गायब होने की मिली थी सूचना

इस मामले में पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बताया कि ताजपुर गांव से सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली थी कि दो साल का बच्चा सुबह से गायब है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी गई थी। इसी दौरान एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो परिवारों के बीच पहले से विवाद चल रहा था और वहां तलाशी लेने पर अहम सुराग मिल सकता है। आरोपी महिला ने जुर्म किया कबूल एसपी ने बताया कि थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संबंधित घर में सर्च अभियान चलाया। तलाशी के दौरान वहां से एक बोरा बरामद हुआ, जिसमें करीब दो साल के बच्चे का शव मिला। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी महिला ने यह स्वीकार किया है कि आपसी विवाद में बदला लेने के लिए मैंने बच्चे की हत्या कर दी। गला दबाकर बच्चे की हत्या उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर जांच कराई गई है और सभी साक्ष्यों को एकत्र किया जा रहा है। शव की स्थिति देखने से प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बच्चे का गला दबाकर हत्या की गई है। गले पर कुछ स्क्रैच मार्क भी पाए गए हैं और शव का रंग भी नीला पड़ गया था। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *