बांका जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार की रात भलजोर चेक पोस्ट पर नियमित वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने एक स्विफ्ट डिजायर कार से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग की टीम सहायक अवर निरीक्षक अरविंद पासवान के नेतृत्व में भलजोर चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोकने का प्रयास किया गया। वाहन चालक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन उत्पाद विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। इसके बाद जब कार की सघन तलाशी ली गई तो उसमें गुप्त तरीके से छिपाकर रखा गया कुल 102 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। हरियाणा-पंजाब के 2 गिरफ्तार
इस कार्रवाई में पुलिस ने वाहन में सवार दो अंतरराज्यीय तस्करों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित रावत, निवासी मोहाली (पंजाब) और शैलेश शर्मा, निवासी पंचकुला (हरियाणा) के रूप में की गई है। तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिज़ायर कार को भी जब्त कर लिया गया है। कीमत इंटरनेशनल मार्केट में लाखों रुपए
उत्पाद अधीक्षक रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि बरामद गांजे की अनुमानित कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपए आंकी जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्पाद विभाग द्वारा लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह बड़ी कार्रवाई संभव हो सकी। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उत्पाद अधीक्षक ने यह भी बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए जिले के सभी प्रमुख चेक पोस्टों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। इस कार्रवाई के बाद तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क की भी जांच की जा रही है, ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके। बांका जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार की रात भलजोर चेक पोस्ट पर नियमित वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने एक स्विफ्ट डिजायर कार से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग की टीम सहायक अवर निरीक्षक अरविंद पासवान के नेतृत्व में भलजोर चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोकने का प्रयास किया गया। वाहन चालक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन उत्पाद विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। इसके बाद जब कार की सघन तलाशी ली गई तो उसमें गुप्त तरीके से छिपाकर रखा गया कुल 102 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। हरियाणा-पंजाब के 2 गिरफ्तार
इस कार्रवाई में पुलिस ने वाहन में सवार दो अंतरराज्यीय तस्करों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित रावत, निवासी मोहाली (पंजाब) और शैलेश शर्मा, निवासी पंचकुला (हरियाणा) के रूप में की गई है। तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिज़ायर कार को भी जब्त कर लिया गया है। कीमत इंटरनेशनल मार्केट में लाखों रुपए
उत्पाद अधीक्षक रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि बरामद गांजे की अनुमानित कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपए आंकी जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्पाद विभाग द्वारा लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह बड़ी कार्रवाई संभव हो सकी। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उत्पाद अधीक्षक ने यह भी बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए जिले के सभी प्रमुख चेक पोस्टों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। इस कार्रवाई के बाद तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क की भी जांच की जा रही है, ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।


