खगड़िया जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मानसी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 208 ग्राम स्मैक (हीरोइन) के साथ दो अंतरजिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख 64 हजार रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक, खगड़िया के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए लगातार सघन छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। मोटरसाइकिल से ले जा रहे थे नशीला पदार्थ इसी क्रम में मानसी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, कुछ स्मैक तस्कर मानसी बाजार से होते हुए मानसी रेलवे ढाला के रास्ते मोटरसाइकिल से नशीला पदार्थ ले जा रहे थे। सूचना मिलते ही मानसी थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन जांच अभियान शुरू किया। मानसी रेलवे ढाला के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या BR-34W3228) को रोका गया। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों के पास से 208 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कुन्दन कुमार (23), पिता लुरक यादव, निवासी मथार वार्ड संख्या-11, थाना मुफस्सिल, जिला खगड़िया, और अवधेश कुमार (18), पिता देवो यादव, निवासी घनखेता वार्ड संख्या-10, थाना गोगरी, जिला खगड़िया के रूप में हुई है। बरामद सामग्री में 208 ग्राम स्मैक (हीरोइन), एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन शामिल हैं। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज इस मामले में मानसी थाना कांड संख्या-38/26, दिनांक 16 फरवरी 2026 को धारा 8(C)/21(b) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस दोनों अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक नेटवर्क तथा पूर्व आपराधिक इतिहास की गहन जांच की जा रही है। छापामारी दल में पु०अ०नि० अप्पु कुमार, मानसी थाना, DIU टीम, खगड़िया, और STF (SOG-03) पटना के सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जिले में यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। खगड़िया जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मानसी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 208 ग्राम स्मैक (हीरोइन) के साथ दो अंतरजिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख 64 हजार रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक, खगड़िया के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए लगातार सघन छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। मोटरसाइकिल से ले जा रहे थे नशीला पदार्थ इसी क्रम में मानसी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, कुछ स्मैक तस्कर मानसी बाजार से होते हुए मानसी रेलवे ढाला के रास्ते मोटरसाइकिल से नशीला पदार्थ ले जा रहे थे। सूचना मिलते ही मानसी थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन जांच अभियान शुरू किया। मानसी रेलवे ढाला के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या BR-34W3228) को रोका गया। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों के पास से 208 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कुन्दन कुमार (23), पिता लुरक यादव, निवासी मथार वार्ड संख्या-11, थाना मुफस्सिल, जिला खगड़िया, और अवधेश कुमार (18), पिता देवो यादव, निवासी घनखेता वार्ड संख्या-10, थाना गोगरी, जिला खगड़िया के रूप में हुई है। बरामद सामग्री में 208 ग्राम स्मैक (हीरोइन), एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन शामिल हैं। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज इस मामले में मानसी थाना कांड संख्या-38/26, दिनांक 16 फरवरी 2026 को धारा 8(C)/21(b) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस दोनों अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक नेटवर्क तथा पूर्व आपराधिक इतिहास की गहन जांच की जा रही है। छापामारी दल में पु०अ०नि० अप्पु कुमार, मानसी थाना, DIU टीम, खगड़िया, और STF (SOG-03) पटना के सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जिले में यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।


