मुजफ्फरपुर में पुलिस ने छापेमारी कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। ये चोरी के गहनों को गलाकर अभूषणों का आकार ही बदल देते थे। पता ही नहीं चलता था कि ये चोरी के जेवर हैं। आभूषण चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र के सोनारपट्टी से दो आभूषण दुकानदारों को हिरासत में लिया है। दोनों संदिग्धों को अहियापुर थाने में रखकर गहन पूछताछ की जा रही है। अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि हाल के दिनों में सामने आए कई आभूषण चोरी के मामलों की जांच के दौरान इन दुकानों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि चोरी किए गए आभूषणों को इन दुकानों पर गलाकर नष्ट किया जाता था, ताकि उनकी पहचान मिटाई जा सके। गिरोह में और कौन-कौन है, पता लगाया जा रहा पुलिस अब दोनों दुकानदारों से पूछताछ कर मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और चोरी की घटनाओं में उनकी क्या भूमिका रही है। पुलिस ने संकेत दिया है कि जांच के आधार पर आगे और भी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। मुजफ्फरपुर में पुलिस ने छापेमारी कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। ये चोरी के गहनों को गलाकर अभूषणों का आकार ही बदल देते थे। पता ही नहीं चलता था कि ये चोरी के जेवर हैं। आभूषण चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र के सोनारपट्टी से दो आभूषण दुकानदारों को हिरासत में लिया है। दोनों संदिग्धों को अहियापुर थाने में रखकर गहन पूछताछ की जा रही है। अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि हाल के दिनों में सामने आए कई आभूषण चोरी के मामलों की जांच के दौरान इन दुकानों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि चोरी किए गए आभूषणों को इन दुकानों पर गलाकर नष्ट किया जाता था, ताकि उनकी पहचान मिटाई जा सके। गिरोह में और कौन-कौन है, पता लगाया जा रहा पुलिस अब दोनों दुकानदारों से पूछताछ कर मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और चोरी की घटनाओं में उनकी क्या भूमिका रही है। पुलिस ने संकेत दिया है कि जांच के आधार पर आगे और भी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।


