मधेपुरा में 2 लूटेरे अरेस्ट, आपराधिक इतिहास की जांच जारी:बकरी व्यापारी से लूटपाट के समय धराया, बाइक-कट्टा और 5000 रुपए बरामद

मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में बढ़ रही लूट और चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बकरी व्यापारी से लूट करने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई नगदी, घटना में इस्तेमाल बाइक और एक लोडेड देसी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद किया है। ASP प्रवेंद्र भारती ने बताया कि एसपी के आदेशानुसार अपराध नियंत्रण को लेकर सिंहेश्वर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह सशस्त्र बल के साथ गश्ती एवं आसूचना संकलन में निकले थे। इसी दौरान 30 जनवरी को सूचना मिली कि बकरी व्यापारी इटहरी निवासी मनोज दास के साथ पटोरी तहवाला टोला के पास दो अपराधी लूटपाट कर रहे हैं। 5000 रुपए नगद और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची, जहां ग्रामीणों के सहयोग से एक अपराधी को मौके से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के पटोरी वार्ड एक निवासी ओमप्रकाश कुमार बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 5000 रुपए नगद और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई। लोडेड देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया ओमप्रकाश की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर दूसरे आरोपी पटोरी निवासी आरोपी भूषण कुमार को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उनके भागने के रास्ते से तहवाला टोला वार्ड छह स्थित एक गेहूं के खेत से एक लोडेड देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस मामले में अलग से केस दर्ज किया गया है। ASP ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में बढ़ रही लूट और चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बकरी व्यापारी से लूट करने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई नगदी, घटना में इस्तेमाल बाइक और एक लोडेड देसी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद किया है। ASP प्रवेंद्र भारती ने बताया कि एसपी के आदेशानुसार अपराध नियंत्रण को लेकर सिंहेश्वर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह सशस्त्र बल के साथ गश्ती एवं आसूचना संकलन में निकले थे। इसी दौरान 30 जनवरी को सूचना मिली कि बकरी व्यापारी इटहरी निवासी मनोज दास के साथ पटोरी तहवाला टोला के पास दो अपराधी लूटपाट कर रहे हैं। 5000 रुपए नगद और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची, जहां ग्रामीणों के सहयोग से एक अपराधी को मौके से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के पटोरी वार्ड एक निवासी ओमप्रकाश कुमार बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 5000 रुपए नगद और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई। लोडेड देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया ओमप्रकाश की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर दूसरे आरोपी पटोरी निवासी आरोपी भूषण कुमार को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उनके भागने के रास्ते से तहवाला टोला वार्ड छह स्थित एक गेहूं के खेत से एक लोडेड देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस मामले में अलग से केस दर्ज किया गया है। ASP ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *