पटना सिटी को जाम से मुक्ति दिलाएंगी 2 सड़कें, 211 करोड़ खर्च हो रहे

पटना सिटी को जाम से मुक्ति दिलाएंगी 2 सड़कें, 211 करोड़ खर्च हो रहे

पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट और भद्रघाट-दीदारगंज सड़क, पटना सिटी इलाके को जाम से छुटकारा दिलाएंगी। दोनों सड़कों पर कुल 211 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सड़कों का जायजा लिया। इसे जल्द बनाने को कहा। पटना साहिब रेलवे स्टेशन से जेपी गंगा पथ की पटना घाट कनेक्टिविटी तक 1.5 किलोमीटर लंबी सड़क बन रही है। इस पर 52.54 करोड़ रुपए खर्च होने हैं। मुख्यमंत्री ने मालसलामी-मारुफगंज में इसका निरीक्षण किया। अफसरों से इसे तेजी से पूरा करने को कहा। मुख्यमंत्री के अनुसार, यह सड़क इस क्षेत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इससे लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। जाम से छुटकारा मिलेगा। समय बचेगा। खासकर अशोक राजपथ एवं मारुफगंज मंडी क्षेत्र में जाम की समस्या खत्म होगी। पटना साहिब रेलवे स्टेशन पर आरओबी के माध्यम से जेपी गंगा पथ को एनएच 30 से कनेक्टिविटी मिलेगी। दलहट्टा, चरखीपर आदि क्षेत्रों की कनेक्टिविटी आसान होगी। आसपास के क्षेत्रों को भी फायदा मिलेगा। ये भी थे मौजूद : इस दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव अनुपम कुमार व चंद्रशेखर सिंह, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, पथ विकास निगम लिमिटेड के एमडी शीर्षत कपिल अशोक, डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम आदि मौजूद थे। भद्रघाट-दीदारगंज रोड को फोरलेन किया जा रहा भद्रघाट-दीदारगंज रोड 4 लेन की हो रही है। मुख्यमंत्री ने कंगन घाट के पास निर्माण कार्य को देखा। इसे समय पर पूरा करने को कहा। इसकी लंबाई 7.80 किलोमीटर है। इस पर 158.40 करोड़ खर्च होंगे। इसे 4 सेक्शन में बांटकर बनाया जा रहा है। भद्रघाट-मिरचाई घाट, मिरचाई घाट-पटना घाट, पटना घाट-शरीफागंज घाट तथा शरीफागंज घाट से दीदारगंज तक। इससे अशोक राजपथ पर ट्रैफिक लोड कम होगा। छठ महापर्व, विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान एवं सामाजिक अवसरों पर गंगा नदी तक जाने में लोगों को बहुत सहूलियत होगी। पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट और भद्रघाट-दीदारगंज सड़क, पटना सिटी इलाके को जाम से छुटकारा दिलाएंगी। दोनों सड़कों पर कुल 211 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सड़कों का जायजा लिया। इसे जल्द बनाने को कहा। पटना साहिब रेलवे स्टेशन से जेपी गंगा पथ की पटना घाट कनेक्टिविटी तक 1.5 किलोमीटर लंबी सड़क बन रही है। इस पर 52.54 करोड़ रुपए खर्च होने हैं। मुख्यमंत्री ने मालसलामी-मारुफगंज में इसका निरीक्षण किया। अफसरों से इसे तेजी से पूरा करने को कहा। मुख्यमंत्री के अनुसार, यह सड़क इस क्षेत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इससे लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। जाम से छुटकारा मिलेगा। समय बचेगा। खासकर अशोक राजपथ एवं मारुफगंज मंडी क्षेत्र में जाम की समस्या खत्म होगी। पटना साहिब रेलवे स्टेशन पर आरओबी के माध्यम से जेपी गंगा पथ को एनएच 30 से कनेक्टिविटी मिलेगी। दलहट्टा, चरखीपर आदि क्षेत्रों की कनेक्टिविटी आसान होगी। आसपास के क्षेत्रों को भी फायदा मिलेगा। ये भी थे मौजूद : इस दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव अनुपम कुमार व चंद्रशेखर सिंह, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, पथ विकास निगम लिमिटेड के एमडी शीर्षत कपिल अशोक, डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम आदि मौजूद थे। भद्रघाट-दीदारगंज रोड को फोरलेन किया जा रहा भद्रघाट-दीदारगंज रोड 4 लेन की हो रही है। मुख्यमंत्री ने कंगन घाट के पास निर्माण कार्य को देखा। इसे समय पर पूरा करने को कहा। इसकी लंबाई 7.80 किलोमीटर है। इस पर 158.40 करोड़ खर्च होंगे। इसे 4 सेक्शन में बांटकर बनाया जा रहा है। भद्रघाट-मिरचाई घाट, मिरचाई घाट-पटना घाट, पटना घाट-शरीफागंज घाट तथा शरीफागंज घाट से दीदारगंज तक। इससे अशोक राजपथ पर ट्रैफिक लोड कम होगा। छठ महापर्व, विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान एवं सामाजिक अवसरों पर गंगा नदी तक जाने में लोगों को बहुत सहूलियत होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *