रोहतास में 2 प्रॉपर्टी डीलर्स की गोली मारकर हत्या:जिस गाड़ी से आए थे विवाद सुलझाने उसी में मिले दोनों शव‎; भरी पंचायत में ताबड़तोड़ फायरिंग

रोहतास में 2 प्रॉपर्टी डीलर्स की गोली मारकर हत्या:जिस गाड़ी से आए थे विवाद सुलझाने उसी में मिले दोनों शव‎; भरी पंचायत में ताबड़तोड़ फायरिंग

रोहतास में जमीन विवाद में 2 प्रॉपर्टी डीलर्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पंचायत के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें उचैला गांव के 45 साल के रुपेश सिंह और तिलौथू गांव के विनय प्रजापति की मौत हो गई। हत्या के बाद दोनों शव पुलिस को उसी ‎स्कार्पियो गाड़ी में मिले। जिससे दोनों युवक ‎तिलौथू से डुमरियां आए हुए थे। मामला सासाराम मुफस्सिल थाने के डुमरिया गांव का है। दोनों की बॉडी में 12 गोलियों के निशान मिले हैं। वारदात रविवार की है। वारदात से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा घटनाक्रम… प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, डुमरिया गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच पंचायत चल रही थी। इसी दौरान बहस अचानक उग्र हो गई और एक पक्ष ने हथियार निकालकर दूसरे पक्ष के दो लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि रूपेश सिंह के शरीर में 5 और विनय प्रजापति के शरीर में 7 गोलियों के निशान मिले हैं। परिजनों बोले- साजिश के तहत मर्डर हुआ मृतकों के परिजनों का आरोप है कि डुमरिया गांव निवासी पप्पू सिंह ने जमीन के मामले को लेकर दोनों प्रॉपर्टी डीलर्स को फोन कर गांव बुलाया था, जहां साजिश के तहत उनकी हत्या कर दी गई। परिजनों ने किसी भी पुराने विवाद से इनकार किया है। कई थानों की पुलिस गांव में तैनात घटना की सूचना मिलते ही रोहतास एसपी रौशन कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सासाराम मुफस्सिल थाना समेत आसपास के कई थानों की पुलिस गांव में तैनात कर दी गई है। तनाव को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है, वहीं एफएसएल टीम को साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया है। SP बोले-आरोपी का आपराधिक इतिहास SP रौशन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पप्पू सिंह द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों मृतक जिस वाहन से गांव पहुंचे थे, उसी वाहन से उनके शव बरामद किए गए हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। रोहतास में जमीन विवाद में 2 प्रॉपर्टी डीलर्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पंचायत के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें उचैला गांव के 45 साल के रुपेश सिंह और तिलौथू गांव के विनय प्रजापति की मौत हो गई। हत्या के बाद दोनों शव पुलिस को उसी ‎स्कार्पियो गाड़ी में मिले। जिससे दोनों युवक ‎तिलौथू से डुमरियां आए हुए थे। मामला सासाराम मुफस्सिल थाने के डुमरिया गांव का है। दोनों की बॉडी में 12 गोलियों के निशान मिले हैं। वारदात रविवार की है। वारदात से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा घटनाक्रम… प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, डुमरिया गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच पंचायत चल रही थी। इसी दौरान बहस अचानक उग्र हो गई और एक पक्ष ने हथियार निकालकर दूसरे पक्ष के दो लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि रूपेश सिंह के शरीर में 5 और विनय प्रजापति के शरीर में 7 गोलियों के निशान मिले हैं। परिजनों बोले- साजिश के तहत मर्डर हुआ मृतकों के परिजनों का आरोप है कि डुमरिया गांव निवासी पप्पू सिंह ने जमीन के मामले को लेकर दोनों प्रॉपर्टी डीलर्स को फोन कर गांव बुलाया था, जहां साजिश के तहत उनकी हत्या कर दी गई। परिजनों ने किसी भी पुराने विवाद से इनकार किया है। कई थानों की पुलिस गांव में तैनात घटना की सूचना मिलते ही रोहतास एसपी रौशन कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सासाराम मुफस्सिल थाना समेत आसपास के कई थानों की पुलिस गांव में तैनात कर दी गई है। तनाव को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है, वहीं एफएसएल टीम को साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया है। SP बोले-आरोपी का आपराधिक इतिहास SP रौशन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पप्पू सिंह द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों मृतक जिस वाहन से गांव पहुंचे थे, उसी वाहन से उनके शव बरामद किए गए हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *