नालंदा में सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत:बुजुर्ग को 500 मीटर तक कार ने घसीटा, ससुराल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला

नालंदा में सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत:बुजुर्ग को 500 मीटर तक कार ने घसीटा, ससुराल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला

नालंदा में अलग-अलग सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान तेलमर गांव के रहने वाले रघुवीर मांझी(64) और नगरनौसा के सरैया गांव निवासी राजीव कुमार(22) के तौर पर हुई है। घटना तेलमर और चंडी थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। रघुवीर मांझी के नाती बबलू कुमार ने बताया कि नाना बकरी चराने के लिए सुबह गए थे। गांव से 1 किलोमीटर दूर राजगीर टूरिस्ट वे पर चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। करीब 500 मीटर तक घसीटते हुए लेकर चली गई। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी समेत फरार हो गया। बाइक से ससुराल जा रहा था दूसरे मृतक राजीव के भाई संजीत कुमार ने बताया कि बाइक पर सवार होकर सुराल वारसलीगंज जा रहा था। इस दौरान चंडी थाना क्षेत्र के सालेपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। फरार ड्राइवर की तलाश जारी हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल स्कूल भेज दिया। तेलमर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार और चंडी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अज्ञात वाहन की पहचान की जा रही है। नालंदा में अलग-अलग सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान तेलमर गांव के रहने वाले रघुवीर मांझी(64) और नगरनौसा के सरैया गांव निवासी राजीव कुमार(22) के तौर पर हुई है। घटना तेलमर और चंडी थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। रघुवीर मांझी के नाती बबलू कुमार ने बताया कि नाना बकरी चराने के लिए सुबह गए थे। गांव से 1 किलोमीटर दूर राजगीर टूरिस्ट वे पर चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। करीब 500 मीटर तक घसीटते हुए लेकर चली गई। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी समेत फरार हो गया। बाइक से ससुराल जा रहा था दूसरे मृतक राजीव के भाई संजीत कुमार ने बताया कि बाइक पर सवार होकर सुराल वारसलीगंज जा रहा था। इस दौरान चंडी थाना क्षेत्र के सालेपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। फरार ड्राइवर की तलाश जारी हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल स्कूल भेज दिया। तेलमर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार और चंडी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अज्ञात वाहन की पहचान की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *