दरभंगा में कांग्रेस के 2 नए जिलाध्यक्ष:डॉ. जमाल हसन को शहरी क्षेत्र की कमान, मिथिलेश चौधरी को ग्रामीण इलाके की जिम्मेदारी

दरभंगा में कांग्रेस के 2 नए जिलाध्यक्ष:डॉ. जमाल हसन को शहरी क्षेत्र की कमान, मिथिलेश चौधरी को ग्रामीण इलाके की जिम्मेदारी

दरभंगा में कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। बड़ा रणनीतिक फैसला लेते हुए दो जिलाध्यक्ष बनाए हैं। शहरी इलाके की जिम्मेदारी डॉ. जमाल हसन को सौंपी गई है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र की कमान मिथिलेश चौधरी को दी गई है। डॉ. जमाल हसन मुस्लिम समुदाय से आते हैं। उनकी उम्र लगभग 40 वर्ष है। लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े रहे हैं और खांटी कांग्रेसी माने जाते हैं। संगठन में उनकी सक्रियता और पकड़ को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इमरान प्रतापगढ़ी के करीबी माने जाते हैं। TMC सासंद कृति झा आजाद के करीबी पर भरोसा ब्राह्मण समाज से आने वाले मिथिलेश चौधरी की उम्र करीब 52 वर्ष है। लंबे समय से कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े रहे हैं। संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। खांटी कांग्रेसी माना जाता है। उनकी नियुक्ति को ग्रामीण क्षेत्र में पार्टी की पकड़ मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि वरिष्ठ नेता कृति झा आजाद के करीबी हैं, जिसका लाभ उन्हें संगठन विस्तार में मिल सकता है। संगठन पर फोकस पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना है। आने वाले समय में दोनों जिलाध्यक्षों के सामने संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और जनसरोकार के मुद्दों को मजबूती से उठाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। दरभंगा में कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। बड़ा रणनीतिक फैसला लेते हुए दो जिलाध्यक्ष बनाए हैं। शहरी इलाके की जिम्मेदारी डॉ. जमाल हसन को सौंपी गई है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र की कमान मिथिलेश चौधरी को दी गई है। डॉ. जमाल हसन मुस्लिम समुदाय से आते हैं। उनकी उम्र लगभग 40 वर्ष है। लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े रहे हैं और खांटी कांग्रेसी माने जाते हैं। संगठन में उनकी सक्रियता और पकड़ को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इमरान प्रतापगढ़ी के करीबी माने जाते हैं। TMC सासंद कृति झा आजाद के करीबी पर भरोसा ब्राह्मण समाज से आने वाले मिथिलेश चौधरी की उम्र करीब 52 वर्ष है। लंबे समय से कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े रहे हैं। संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। खांटी कांग्रेसी माना जाता है। उनकी नियुक्ति को ग्रामीण क्षेत्र में पार्टी की पकड़ मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि वरिष्ठ नेता कृति झा आजाद के करीबी हैं, जिसका लाभ उन्हें संगठन विस्तार में मिल सकता है। संगठन पर फोकस पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना है। आने वाले समय में दोनों जिलाध्यक्षों के सामने संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और जनसरोकार के मुद्दों को मजबूती से उठाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *