चाचा से मारपीट के आरोप में 2 भतीजे अरेस्ट:समस्तीपुर में नौ धुर जमीन का झगड़ा, भतीजा बोला- पिता की मौत के बाद परेशान कर रहे अंकल

चाचा से मारपीट के आरोप में 2 भतीजे अरेस्ट:समस्तीपुर में नौ धुर जमीन का झगड़ा, भतीजा बोला- पिता की मौत के बाद परेशान कर रहे अंकल

समस्तीपुर में दो भतीजों को गिरफ्तार किया गया है। खानपुर थाना क्षेत्र में नौ धुर जमीन के विवाद को लेकर इन पर चाचा से मारपीट का आरोप है। गिरफ्तार युवकों की पहचान रामनगर वार्ड 10 निवासी स्वर्गीय नरेश राय के 24 साल के बेटे धर्मेंद्र राय और रविंद्र राय के रूप में हुई है। गिरफ्तार धर्मेंद्र राय ने बताया कि उनके पिताजी की मौत पिछले साल हो गई थी, जब तक उनके पिता जिंदा थे उनके चाचा परेशान नहीं करते थे उनके पिता की मौत के बाद चाचा जबरन जमीन कब्जा करना चाहते हैं। उनके हिस्से में मिली नौ धुर जमीन को लेकर चाचा रामसुंदर राय लगातार विवाद करते थे। इस मामले में कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन चाचा पंचायत की बात को नहीं माने। धर्मेंद्र राय और रविंद्र राय अपने चाचा को कई बार समझाने का प्रयास भी किया। आसपास और रिश्तेदारों से भी उन्हें समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए। धर्मेंद्र राय के अनुसार, चाचा रामसुंदर राय जमीन पर ईंट रखवाकर उस पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। जब धर्मेंद्र और उनके भाई रविंद्र राय उन्हें रोकने गए, तो मारपीट हो गई। चाचा ने भतीजों के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर मारपीट की सूचना मिलते ही खानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और धर्मेंद्र राय व रविंद्र राय को गिरफ्तार कर लिया। चाचा रामसुंदर राय के लिखित आवेदन पर दोनों भाइयों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों भाइयों को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण के लिए सदर अस्पताल लाया गया। मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। सदर एसडीपीओ-2 संजय कुमार ने बताया कि रामनगर में जमीन विवाद में मारपीट की सूचना मिलने पर खानपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने मारपीट करने वाले धर्मेंद्र राय और रविंद्र राय को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि रामसुंदर राय के लिखित आवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार दोनों युवकों को जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है। समस्तीपुर में दो भतीजों को गिरफ्तार किया गया है। खानपुर थाना क्षेत्र में नौ धुर जमीन के विवाद को लेकर इन पर चाचा से मारपीट का आरोप है। गिरफ्तार युवकों की पहचान रामनगर वार्ड 10 निवासी स्वर्गीय नरेश राय के 24 साल के बेटे धर्मेंद्र राय और रविंद्र राय के रूप में हुई है। गिरफ्तार धर्मेंद्र राय ने बताया कि उनके पिताजी की मौत पिछले साल हो गई थी, जब तक उनके पिता जिंदा थे उनके चाचा परेशान नहीं करते थे उनके पिता की मौत के बाद चाचा जबरन जमीन कब्जा करना चाहते हैं। उनके हिस्से में मिली नौ धुर जमीन को लेकर चाचा रामसुंदर राय लगातार विवाद करते थे। इस मामले में कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन चाचा पंचायत की बात को नहीं माने। धर्मेंद्र राय और रविंद्र राय अपने चाचा को कई बार समझाने का प्रयास भी किया। आसपास और रिश्तेदारों से भी उन्हें समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए। धर्मेंद्र राय के अनुसार, चाचा रामसुंदर राय जमीन पर ईंट रखवाकर उस पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। जब धर्मेंद्र और उनके भाई रविंद्र राय उन्हें रोकने गए, तो मारपीट हो गई। चाचा ने भतीजों के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर मारपीट की सूचना मिलते ही खानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और धर्मेंद्र राय व रविंद्र राय को गिरफ्तार कर लिया। चाचा रामसुंदर राय के लिखित आवेदन पर दोनों भाइयों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों भाइयों को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण के लिए सदर अस्पताल लाया गया। मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। सदर एसडीपीओ-2 संजय कुमार ने बताया कि रामनगर में जमीन विवाद में मारपीट की सूचना मिलने पर खानपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने मारपीट करने वाले धर्मेंद्र राय और रविंद्र राय को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि रामसुंदर राय के लिखित आवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार दोनों युवकों को जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *