मुंगेर के धरहरा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। धरहरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायत मिलने के महज छह घंटे के अंदर दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धरहरा थाना क्षेत्र के माताडीह रघुनाथपुर निवासी 21 वर्षीय साजन कुमार और 23 वर्षीय रामा कुमार के रूप में हुई है। पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि रविवार रात लगभग साढ़े आठ बजे वह अपने घर के बाहर स्थित कमरे में बकरी बांधने गई थी। इसी दौरान दोनों आरोपी जबरन उसका हाथ पकड़कर उसे घर से कुछ दूर ले गए। खेत में ले जाकर साजन कुमार ने उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी परिजनों को मिलने पर जब उन्होंने विरोध किया, तो दोनों आरोपियों ने पीड़िता के चचेरे भाई के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने आरोपियों को लिया हिरासत में घटना के बाद से पीड़िता और उसका परिवार भय और तनाव के माहौल में है। पुलिस ने जांच के दौरान पीड़िता द्वारा घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं, जिन्हें वैज्ञानिक जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया। इस संबंध में धरहरा थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने बताया कि नाबालिग पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है तथा मामले से जुड़ी सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं नियमानुसार पूरी की जा रही हैं। दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई जांच वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं आरोपी रामा कुमार काफी समय से अंग्रेजी शराब के कारोबार से जुड़ा हुआ है। जिसके कारण उसका असामाजिक तत्वों से मेल जोल बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस इस बिंदु पर भी तथ्यों के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। इस मामले को लेकर धरहरा थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एफएसल टीम का सहयोग लिया गया है। आगे की जांच के साथ कार्रवाई किया जा रहा है। मुंगेर के धरहरा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। धरहरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायत मिलने के महज छह घंटे के अंदर दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धरहरा थाना क्षेत्र के माताडीह रघुनाथपुर निवासी 21 वर्षीय साजन कुमार और 23 वर्षीय रामा कुमार के रूप में हुई है। पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि रविवार रात लगभग साढ़े आठ बजे वह अपने घर के बाहर स्थित कमरे में बकरी बांधने गई थी। इसी दौरान दोनों आरोपी जबरन उसका हाथ पकड़कर उसे घर से कुछ दूर ले गए। खेत में ले जाकर साजन कुमार ने उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी परिजनों को मिलने पर जब उन्होंने विरोध किया, तो दोनों आरोपियों ने पीड़िता के चचेरे भाई के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने आरोपियों को लिया हिरासत में घटना के बाद से पीड़िता और उसका परिवार भय और तनाव के माहौल में है। पुलिस ने जांच के दौरान पीड़िता द्वारा घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं, जिन्हें वैज्ञानिक जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया। इस संबंध में धरहरा थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने बताया कि नाबालिग पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है तथा मामले से जुड़ी सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं नियमानुसार पूरी की जा रही हैं। दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई जांच वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं आरोपी रामा कुमार काफी समय से अंग्रेजी शराब के कारोबार से जुड़ा हुआ है। जिसके कारण उसका असामाजिक तत्वों से मेल जोल बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस इस बिंदु पर भी तथ्यों के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। इस मामले को लेकर धरहरा थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एफएसल टीम का सहयोग लिया गया है। आगे की जांच के साथ कार्रवाई किया जा रहा है।


