सहरसा के बहुचर्चित सतीश कुमार झा उर्फ छोटे मिश्रा हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई तीन मोटरसाइकिलें, दो लाख रुपये नकद और घटना के वक्त एक आरोपी द्वारा पहना गया जैकेट बरामद किया गया है। एसडीपीओ आलोक कुमार ने सोमवार रात इसकी जानकारी दी। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इन दोनों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के तिवारी टोला, वार्ड नं- 20 निवासी निर्भय कुमार तिवारी और पूरब बाजार एमएलटी कॉलेज, वार्ड नं- 19/31 निवासी युग कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, बरामद किया गया जैकेट घटना के समय आरोपी युग कुमार ने ही पहना था। 13 मार्च की रात हुई थी घटना गौरतलब है कि यह हत्या बीते 13 मार्च 2026 की रात करीब 10:30 बजे सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरा टॉकीज के पास हुई थी। बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने सतीश कुमार झा को गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल सतीश को तुरंत सूर्या अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता के आवेदन पर 14 मार्च को सदर थाने में प्राथमिकी (कांड सं.- 273/2026) दर्ज की गई थी। सहरसा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल एसआईटी का गठन हत्या की गंभीरता को देखते हुए सहरसा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल एसआईटी का गठन किया गया था। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर महज 36 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर इस ब्लाइंड मर्डर केस का सफल उद्भेदन किया था। सहरसा पुलिस ने बयान जारी कर कहा है कि इस कांड में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी लगातार जारी है। पुलिस जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध है। सहरसा के बहुचर्चित सतीश कुमार झा उर्फ छोटे मिश्रा हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई तीन मोटरसाइकिलें, दो लाख रुपये नकद और घटना के वक्त एक आरोपी द्वारा पहना गया जैकेट बरामद किया गया है। एसडीपीओ आलोक कुमार ने सोमवार रात इसकी जानकारी दी। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इन दोनों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के तिवारी टोला, वार्ड नं- 20 निवासी निर्भय कुमार तिवारी और पूरब बाजार एमएलटी कॉलेज, वार्ड नं- 19/31 निवासी युग कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, बरामद किया गया जैकेट घटना के समय आरोपी युग कुमार ने ही पहना था। 13 मार्च की रात हुई थी घटना गौरतलब है कि यह हत्या बीते 13 मार्च 2026 की रात करीब 10:30 बजे सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरा टॉकीज के पास हुई थी। बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने सतीश कुमार झा को गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल सतीश को तुरंत सूर्या अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता के आवेदन पर 14 मार्च को सदर थाने में प्राथमिकी (कांड सं.- 273/2026) दर्ज की गई थी। सहरसा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल एसआईटी का गठन हत्या की गंभीरता को देखते हुए सहरसा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल एसआईटी का गठन किया गया था। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर महज 36 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर इस ब्लाइंड मर्डर केस का सफल उद्भेदन किया था। सहरसा पुलिस ने बयान जारी कर कहा है कि इस कांड में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी लगातार जारी है। पुलिस जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध है।


