भागलपुर में शनिवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल है। हादसे के बाद एनएच-31 पर करीब 10 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया घटना भवानीपुर थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद एक ट्रक ड्राइवर गाड़ी के स्टीयरिंग में फंस गया। करीब 10 मिनट तक जान की भीख मांगता रहा, लेकिन तड़प-तड़प कर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शव को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। टक्कर के बाद गाड़ी पलट गई जानकारी के अनुसार, खगड़िया से चावल लदा ट्रक नवगछिया की ओर जा रहा था, जबकि नवगछिया से गिट्टी लदा ट्रक खगड़िया की ओर आ रहा था। इसी दौरान दोनों ट्रकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों गाड़ी पलट गई। घायल को पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नारायणपुर में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस यातायात बहाल करने में जुटी हुई है। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। भागलपुर में शनिवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल है। हादसे के बाद एनएच-31 पर करीब 10 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया घटना भवानीपुर थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद एक ट्रक ड्राइवर गाड़ी के स्टीयरिंग में फंस गया। करीब 10 मिनट तक जान की भीख मांगता रहा, लेकिन तड़प-तड़प कर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शव को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। टक्कर के बाद गाड़ी पलट गई जानकारी के अनुसार, खगड़िया से चावल लदा ट्रक नवगछिया की ओर जा रहा था, जबकि नवगछिया से गिट्टी लदा ट्रक खगड़िया की ओर आ रहा था। इसी दौरान दोनों ट्रकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों गाड़ी पलट गई। घायल को पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नारायणपुर में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस यातायात बहाल करने में जुटी हुई है। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।


