शेखपुरा में 2 शराब भट्ठियां ध्वस्त:45 लीटर दारू-300 लीटर अर्धनिर्मित बरामद; कारोबारी फरार

शेखपुरा में 2 शराब भट्ठियां ध्वस्त:45 लीटर दारू-300 लीटर अर्धनिर्मित बरामद; कारोबारी फरार

शेखपुरा जिले की कोरमा थाना पुलिस ने मुरारपुर गांव के पास टाटी नदी किनारे संचालित अवैध शराब अड्डों पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने दो शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। मौके से 45 लीटर तैयार शराब और 300 लीटर अर्धनिर्मित शराब बरामद की गई, हालांकि कारोबारी भागने में सफल रहे। यह कार्रवाई बीती रात झाड़ियों में चल रहे शराब निर्माण अड्डों पर की गई। छापामारी का नेतृत्व कोरमा थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर मुरारी कुमार ने किया। झाड़ियों में छिपकर शराब बना रहे थे शराब थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब कारोबारी टाटी नदी किनारे झाड़ियों में छिपकर शराब बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। अड्डों से बड़ी मात्रा में शराब और उपकरण बरामद किए गए। बरामद अर्धनिर्मित शराब को पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। कारोबार में शामिल लोगों की पहचान जारी थाना अध्यक्ष ने बताया कि कारोबारी होली के दौरान शराब खपाने के लिए रात में छिपकर शराब बना रहे थे। उन्होंने कहा कि इस कारोबार में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ कोरमा थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। शेखपुरा जिले की कोरमा थाना पुलिस ने मुरारपुर गांव के पास टाटी नदी किनारे संचालित अवैध शराब अड्डों पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने दो शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। मौके से 45 लीटर तैयार शराब और 300 लीटर अर्धनिर्मित शराब बरामद की गई, हालांकि कारोबारी भागने में सफल रहे। यह कार्रवाई बीती रात झाड़ियों में चल रहे शराब निर्माण अड्डों पर की गई। छापामारी का नेतृत्व कोरमा थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर मुरारी कुमार ने किया। झाड़ियों में छिपकर शराब बना रहे थे शराब थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब कारोबारी टाटी नदी किनारे झाड़ियों में छिपकर शराब बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। अड्डों से बड़ी मात्रा में शराब और उपकरण बरामद किए गए। बरामद अर्धनिर्मित शराब को पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। कारोबार में शामिल लोगों की पहचान जारी थाना अध्यक्ष ने बताया कि कारोबारी होली के दौरान शराब खपाने के लिए रात में छिपकर शराब बना रहे थे। उन्होंने कहा कि इस कारोबार में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ कोरमा थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *